फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण, दिए राहत कार्य तेज करने के निर्देश

Thu, 14 Aug 2025 05:53 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली/पटना/बेगूसराय

सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली, पटना, बेगूसराय और मुंगेर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने, निचले इलाकों में पानी की सतत निगरानी रखने और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को वैशाली, पटना, बेगूसराय और मुंगेर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। सर्वेक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने, निचले इलाकों में पानी की सतत निगरानी करने और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने वैशाली के राघोपुर दियारा, पटना जिले के काला दियारा, रूपस महाजी, रामनगर, कसहा दियारा, मोकामा, बाढ़ और फतुहा के टाल क्षेत्रों सहित बेगूसराय और मुंगेर के कई बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने जल संसाधन विभाग को पूरी तरह मुस्तैद रहने, अभियंताओं और वरीय पदाधिकारियों को स्थल पर कैंप करने तथा आपदा प्रबंधन विभाग को सतत अनुश्रवण करने के निर्देश दिए ताकि प्रभावित लोगों को समय पर सहायता मिल सके।

ये भी पढ़ें: गृह विभाग ने भारी संख्या में सिपाही और चालक का किया तबादला, अधिसूचना जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने नाव संचालन, पॉलिथिन शीट, राहत सामग्री, दवाइयां, पशुचारा, बाढ़ आश्रय स्थल, सामुदायिक रसोई, ड्राई राशन पैकेट और जिला आपातकालीन संचालन केंद्र की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार, सचिव कुमार रवि और आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें