फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संसाधन मंत्री बोले, बिहार से बाहर नहीं जाएगा गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग का मुख्यालय

Sun, 21 Feb 2021 09:03 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग (जीएफसीसी) के मुख्यालय को कहीं और भेजे जाने की अटकलों के बीच बिहार सरकार के एक मंत्री ने बयान दिया है। दरअसल, बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने रविवार को कहा कि गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग (जीएफसीसी) का मुख्यालय उत्तर प्रदेश ले जाने की केंद्र सरकार की कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन


झा ने कहा कि उन्होंने जीएफसीसी का मुख्यालय पटना से लखनऊ स्थानांतरित करने की खबरों पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से बातचीत की है। उन्होंने कहा, "शेखावत ने बताया है कि मंत्रालय में ऐसी कोई योजना नहीं है।" झा ने कहा कि उन्होंने मीडिया के एक हिस्से में आई खबरों की पृष्ठभूमि में इस विषय पर केंद्रीय मंत्री से बात की। 

दरअसल, खबरों में जीएफसीसी के अध्यक्ष के हवाले से कहा गया है कि आयोग का मुख्यालय दो महीने में लखनऊ स्थानांतरित कर दिया जाएगा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के तहत आने वाली जीएफसीसी का 1972 से पटना में मुख्यालय है। आयोग का काम गंगा बेसिन राज्यों में बाढ़ और उसके प्रबंधन की देखरेख करना है।
विज्ञापन


गंगा बेसिन राज्यों में बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिम बंगाल आते हैं। झा ने कहा कि शेखावत ने मुख्यालय को स्थानांतरित किये जाने संबंधी कोई प्रस्ताव होने को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शेखावत ने यह भी वादा किया है कि वह मुख्यालय के स्थानंतरण के संबंध में आयोग के अध्यक्ष के बयान को देखेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें