Bihar : शनिवार को बिहार विधानसभा में बिहार विधानसभा स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसको लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं, लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले एक दाग लग गया।
विधान मंडल का गिरा छज्जा। कल बिहार विधानसभा स्थापना दिवस दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे हैं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला। एक महीने से चल रही थी तैयारी। तैयारियों पर लगी बाट।
बिहार विधान सभा गिर गया छज्जा
2 फरवरी से बिहार विधान मंडल में बजट सत्र चल रहा है जो लगभग पूरे महीने चलेगा। शनिवार 7 फरवरी को बिहार विधानसभा स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसको लेकर लगभग एक महीने से तैयारी चल रही थी। इसी बीच बिहार विधान सभा के विशाल भवन का छज्जा गिर गया। भवन के अनुसार यह घटना बहुत छोटी है, लेकिन कल जिस तरह से एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन होना है उस हिसाब से यह घटना बड़ी है।
हो सकती थी बड़ी घटना
बिहार विधानसभा के मुख्य द्वार के पास उपरी मंजिल का छज्जा अचानक टूट कर गिर गया। यह घटना सुबह की है। अच्छी बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन अगर यह घटना 9:00 के बाद हुई होती तो निश्चित रूप से कई लोग इसमें घायल हुए होते। क्योंकि उस समय बिहार विधानसभा में विधायकों का आना शुरू होता है और इस दौरान विधानसभा में न्यूज़ कवरेज वाले पत्रकारों की संख्या अधिक होती है। तो इस स्थिति में अगर घटना 9:00 के बाद हुई होती तो निश्चित रूप से आज एक बड़ी घटना विधानसभा में हो सकती थी।
यह खबर भी देखें-Bihar Budget Session Live: किसानों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; सम्राट ने राबड़ी के आरोपों पर क्या कहा?
कल पहुंच रहे ओम बिरला
कल शनिवार को बिहार विधानसभा का स्थापना दिवस है। इसका क्रम में विधायक और एमएलसी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहेंगे। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद होंगे। छज्जा गिरने की घटना जो आज हुई है वह अगर कल होती तो निश्चित रूप से यह एक बड़ी घटना होती। छज्जा गिरने की इस घटना ने इस भवन के रखरखाव रखने पर एक सवाल खड़ा कर दिया है। विगत एक महीने से विधानमंडल मैं होने वाले बजट सत्र की तैयारी चल रही थी। पूरे कैंपस में सजावट और रंग रोगन के काम चल रहे थे। 2 दिन पहले विधानमंडल के अंदर सड़क के ऊपर फिर से सड़क की पीचिंग कराई गई है, ताकि सौंदरीकरण में किसी तरह की कोई कमी ना दिखे। ऐसे में आज अचानक छज्जा गिर जाना एक बड़ी बात है।