फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बक्सर में आंधी-बारिश का कहर: जगह-जगह गिरे विशाल पेड़, सड़कें हुईं जाम; बिजली-पानी संकट से बढ़ी परेशानी

Sat, 26 Sep 2026 02:06 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

बक्सर में शुक्रवार देर रात तेज आंधी-बारिश के कारण कई इलाकों में विशाल पेड़ सड़कों पर गिर गए। इससे आवागमन बाधित होने के साथ कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली नहीं होने से पेयजल संकट भी गहरा गया और लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
तेज बारिश और आंधी के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बक्सर में शुक्रवार देर रात से शुरू हुई तेज बारिश और आंधी ने शहर की व्यवस्था को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के बीच कई इलाकों में विशाल पेड़ सड़कों पर गिर गए। इससे प्रमुख मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया। वहीं, पेड़ों के गिरने और बिजली के तार व व्यवस्था प्रभावित होने से कई मोहल्लों में घंटों बिजली गुल रही। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल संकट भी गहरा गया और लोग पानी के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन


मॉडल थाना के पास सड़क पर गिरा विशाल पेड़
शहर के मॉडल थाना के समीप बक्सर होटल के सामने देर रात एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नाला निर्माण के लिए सड़क किनारे गड्ढे खोदे गए थे, जिससे पेड़ की जड़ें कमजोर हो गई थीं। इसी दौरान तेज हवा और बारिश के कारण पेड़ गिर गया। राहत की बात रही कि घटना देर रात हुई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। इसी तरह पुराना थाना क्षेत्र में महिला थाना, साइबर थाना और अनुसूचित जाति-जनजाति थाना की ओर जाने वाले गोला बाजार रोड पर भी विशाल पेड़ गिर गया। इससे वाहनों के साथ पैदल राहगीरों की आवाजाही प्रभावित हुई।

जज आवास के पास भी गिरा पेड़
सिविल लाइन-मठिया मोहल्ले में जज आवास के समीप चिलबिली का विशाल पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। इससे मोहल्ले में आवागमन बाधित हो गया। पेड़ गिरने के कारण आसपास की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित होने की सूचना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बिहार में नाबालिग से फिर बदसलूकी: इस बार भी समस्तीपुर से आया हैरान कर देने वाला वीडियो; लड़की का दुपट्टा खींचा
विज्ञापन


बिजली बंद तो पानी के लिए भी तरसे लोग
आंधी-बारिश के बीच शहर के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली नहीं रहने से घरों में मोटर नहीं चल सकी, जिसके कारण पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई। सुबह होते ही कई इलाकों में लोग बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करते नजर आए। लगातार खराब मौसम से शहर की यातायात और बिजली व्यवस्था प्रभावित होने के बाद लोगों ने सड़कों पर गिरे पेड़ों को जल्द हटाने और बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें