फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पुल के पास उत्पाद विभाग की पुलिस और बाइक सवारों के बीच जबरदस्त झड़प, कई पुलिसकर्मी घायल

Wed, 08 Jan 2025 08:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

Buxar News: पुलिस ने बताया कि जब बाइक सवारों ने पुलिस से उलझने के बाद और ग्रामीणों को बुलाया तो स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। ग्रामीणों के बीच में आने से माहौल और गरमा गया। पुलिस को स्थिति को संभालने में मुश्किलें आईं।
विज्ञापन
इलाज कराने अस्पताल पहुंचे घायल पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बक्सर जिले के देवल पुल के पास बुधवार को उत्पाद विभाग की पुलिस और बाइक सवारों के बीच जबरदस्त झड़प हो गई। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए और इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार यूपी से बिहार आ रहे थे और जब उन्हें जांच के लिए रोका गया तो वह भड़क गए और पुलिस से उलझने लगे।

विज्ञापन

 
क्या था पूरा मामला?
पुलिस ने बताया कि बाइक सवार जब जांच के लिए रोके गए तो उन्होंने खुद को स्थानीय निवासी बताते हुए जांच से बचने की कोशिश की। इस दौरान उनका व्यवहार आक्रामक हो गया और पुलिस के साथ बहस शुरू कर दी। बहस बढ़ने के बाद बाइक सवारों और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। इससे कुछ पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए।
 
सुरक्षा को लेकर कड़े कदम
घटना के बाद इलाके में तनाव फैलने पर पुलिस ने मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। साथ ही, स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। घटना के बाद पुलिस ने सात अज्ञात लोगों और शेष मुनि चौधरी, चंदन चौधरी और छोटू चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार भी किया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन

 
विवाद बढ़ने पर ग्रामीणों ने भी किया हस्तक्षेप
पुलिस ने बताया कि जब बाइक सवारों ने पुलिस से उलझने के बाद और ग्रामीणों को बुलाया तो स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। ग्रामीणों के बीच में आने से माहौल और गरमा गया। पुलिस को स्थिति को संभालने में मुश्किलें आईं, लेकिन बाद में पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को नियंत्रण में किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें