फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB : इंटर और मैट्रिक सेंट-अप परीक्षा की तिथि घोषित, मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए यह है जरूरी

Sat, 01 Nov 2025 08:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Board : बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा के लिए सेंट-अप (जाँच) परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। साथ ही बोर्ड ने स्पष्ट रूप से कहा है कि छात्र-छात्राओं को यह निर्देश मानना ही पड़ेगा, वर्ना वह परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट (कक्षा 12) और मैट्रिक (कक्षा 10) वार्षिक परीक्षा के लिए सेंट-अप (जाँच) परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बिहार बोर्ड ने निर्देश दिया है कि इस परीक्षा में सफल होना सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य है। जो छात्र सेंट-अप परीक्षा में अनुपस्थित रहेंगे या असफल होंगे, उन्हें वार्षिक मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) जारी नहीं किया जाएगा।  बिहार बोर्ड के निर्देश के अनुसार इंटर और मैट्रिक, दोनों वर्गों के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय में कम से कम 75% उपस्थिति अनिवार्य है। इससे कम उपस्थिति वाले छात्र सेंट-अप या वार्षिक परीक्षा में शामिल होने के हकदार नहीं होंगे। इसमें सफल या उपस्थित न होने पर मुख्य परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


जानिए क्या है सेंट-अप परीक्षा का कार्यक्रम 
इंटरमीडिएट की सैद्धांतिक परीक्षा 19 से 26 नवंबर 2025 तक होगी, जबकि प्रायोगिक परीक्षा 27 से 29 नवंबर 2025 तक होगी। वहीं मैट्रिक की सैद्धांतिक परीक्षा 19 से 22 नवंब, जबकि प्रायोगिक परीक्षा 24 नवंबर 2025 को निर्धारित की गई है। 

परीक्षा का समय 
प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक, जबकि द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक ली जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने और समझने के लिए पहले 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। 
विज्ञापन


जिला शिक्षा पदाधिकारियों को मिले निर्देश 
बिहार बोर्ड ने जिले के सभी समी जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा है कि इंटर सेंट-अप परीक्षा का मूल्यांकन पूरा कर उसका परिणाम 5 दिसंबर तक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही यह भी बताया कि मैट्रिक सेंट-अप परीक्षा का परिणाम 2 दिसंबर तक संबंधित विद्यालयों द्वारा जमा करवाना होगा। बोर्ड ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बोर्ड के द्वारा दिए गए निर्देशों का निश्चित समयसीमा के अंदर पालन किये जाएँ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें