फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: जमीन विवाद में दिनदहाड़े हथियारों का प्रदर्शन! रायफल-देसी कट्टा लहराने का वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार

Sun, 23 Aug 2026 03:34 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

रोहतास के बड़की मोरवा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान हथियार और लाठी-डंडे लहराने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
हथियार लहराते तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले में जमीन विवाद को लेकर दिनदहाड़े हथियार लहराने के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि, हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। बताया जा रहा है कि उक्त वीडियो रविवार सुबह का है। वायरल वीडियो में कई पुरुष और महिलाएं हथियारों के साथ-साथ लाठी-डंडे लहराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

जमीन विवाद में दो पक्ष आमने-सामने

विज्ञापन

दरअसल, मामला सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़की मोरवा गांव का है। बताया जाता है कि रविवार सुबह जमीन विवाद को लेकर गांव के ही दो पक्ष अचानक आमने-सामने आ गए। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज और तू-तू, मैं-मैं हुई। इसके बाद लोगों ने लाठी-डंडे उठा लिए, जिससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

रायफल और देसी कट्टा लहराते वीडियो वायरल
इतना ही नहीं, विवाद बढ़ने के बाद एक पक्ष के कई लोगों ने हथियार लहराना शुरू कर दिया और दूसरे पक्ष को जान से मारने की धमकी देने लगे। हालांकि, इस दौरान फायरिंग या कोई अन्य अप्रिय घटना होने की सूचना नहीं है। अब पूरे घटनाक्रम का वीडियो जिले के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: गयाजी में किसानों का दर्द सुन सख्त हुए मंत्री, अधिकारी से बोले- ऑफिस छोड़िए, मैदान में जाइए

जांच में जुटी पुलिस, दो गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही सासाराम मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सदर एसडीपीओ-2 संजीव कुमार ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़की मोरवा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी। हथियार लहराने का वीडियो पुलिस को प्राप्त हुआ है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना में संलिप्त अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

हथियार लहराते तस्वीर

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें