फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP party : भाजपा ने मनाया 47वां स्थापना दिवस, शुरू हुआ गांव चलो अभियान; जन-जन तक पहुंचने का है लक्ष्य

Mon, 06 Apr 2026 08:45 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

BJP party : भाजपा ने आज 47वां स्थापना दिवस मनाया। इसके साथ ही भाजपा ने गांव चलो अभियान शुरू किया। इसका मुख्य उद्देश्य जन-जन तक पहुंचने का है। इस मौके पर आज प्रदेश कार्यालय में 47 किलो का लड्डू का केक काटा गया।
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में मना 47वां स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना 47वां स्थापना दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम को पूरे भारत में हर भाजपा कार्यालयों में मनाया गया। इस क्रम में पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज 47 किलो का लड्डू मंगाया गया।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-बिहार लहूलुहान: एक दिन में छह बड़े हत्याकांड; युवक, महिला और मासूमों को भी मार डाला, जानिए कहां क्या हुआ?

इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद रवि शंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता राधा मोहन शर्मा और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के साथ-साथ पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा ने अपने 47 साल के सफर में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन आज पार्टी एक मजबूत ताकत बन चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि बिहार में जल्द ही बड़ी खुशखबरी और अच्छा संदेश मिलने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : पांच साल के बच्चे की हॉस्टल में हत्या; UKG के छात्र के शरीर पर क्रूरता के निशान देख पुलिस भी कांपी

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के 46 वर्ष पूरे हुए हैं और आज भाजपा अपना 47 वां स्थापना दिवस मना रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी में असंख्य कार्यकर्ता राष्ट्र को प्रथम मानकर पार्टी में काम किये और आज यह पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हमें इस बात का गौरव है कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं।इसमें असंख्य कार्यकर्ता हैं जो पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। इसमें कई कार्यकर्ता पार्टी को आगे बढ़ने के दौरान काम करते-करते शहीद भी हो गए। नेताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य देश और राज्य के विकास के लिए निरंतर काम करना है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संगठन को मजबूती मिलती है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें