Bihar : कल राज्यसभा का चुनाव है। इससे एक दिन पहले लगातार बैठकें चल रही हैं। जीत सुनिश्चित करने के लिए जदयू और भाजपा अलग-अलग बैठक कर रही है। आज एआईएमआईएम के इफ्तार पार्टी में भी राजद की खिचड़ी पकेगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सोमवार को बिहार में राज्यसभा का चुनाव होना है। इसलिए इसको लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आज रविवार की सुबह जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर एनडीए के नेताओं की एक बड़ी बैठक हुई। वहीं दूसरी तरफ जदयू पार्टी की मंत्री लेसी सिंह के आवास पर जदयू विधायकों की बैठक चल रही है। उधर भाजपा भी स्टेट गेस्ट हाउस में बैठक कर रही है, जिसमें पार्टी के कई बड़े-बड़े नेता शामिल हुए हैं।
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को अपने आवास पर महागठबंधन की बैठक की थी, जिसमें तेजस्वी यादव ने राज्यसभा चुनाव पर चर्चा की। उस बैठक में बसपा और एआईएमआईएम के विधायकों को भी बुलाया गया था, लेकिन वेलोग नहीं पहुंचे। अगले दिन एआइएमआइएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान तेजस्वी यादव से उनके आवास पर जाकर मुलाक़ात की। हालांकि आवास से बाहर निकलने के बाद दोनों ने बस यही कहा कि सौहार्दपूर्ण मुलाक़ात हुई। तेजस्वी यादव ने कहा था कि इफ्तार पार्टी के लिए आमंत्रित किया गया है। अब आज तेजस्वी यादव अख्तरुल ईमान के पास इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए जाएंगे।