फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: महिला विश्व कप कबड्डी समेत इन बड़े टूर्नामेंट का आयोजन करेगा बिहार, जानें कहां-कहां होंगे मैच

Fri, 03 Jan 2025 07:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। आगामी खेल आयोजनों की तैयारी को लेकर चर्चा की गई, जिसकी मेजबानी बिहार करने जा रहा है।
विज्ञापन
खेलो इंडिया यूथ गेम्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार इस वर्ष विश्व कप महिला कबड्डी, विश्व कप सेपक टकराव, खेलो इंडिया यूथ गेम्स, अंडर-20 रग्बी सेवेंस एशियाई चैंपियनशिप तथा हीरो मेंस एशिया कप हॉकी की मेजबानी करेगा। सभी कार्यक्रम बिहार के सात मुख्य जिले में आयोजित किए जाएंगे। इनमें पटना, नालंदा, गया, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, और दरभंगा जिले शामिल हैं।

विज्ञापन


खेलों में टेबल टेनिस, फुटबॉल, वालीबॉल, एथलेटिक्स और आर्चरी आदि 19 तरीके के आयोजन शामिल किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त कबड्डी, मलखम्ब, खो-खो तथा पैरा खेल में भी सात अलग-अलग खेलों का आयोजन किया जाएगा। इन खेलों में 8,500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। खेलों का आयोजन जनवरी से लेकर अगस्त के बीच में अलग-अलग दिनों में किया जाएगा, जिसकी विस्तृत जानकारी खेल विभाग समय-समय पर उपलब्ध कराता रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने सभी अधिकारियों से आगामी खेलों को बिहार महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की तरह सफल बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि ये खेल आयोजन न केवल बिहार के युवाओं के बीच खेल भावना को बढ़ावा देंगे। बल्कि एक उभरते बिहार का ब्रांड भी बनाएंगे। इन खेलों के सफल आयोजन से बिहार भारत के अग्रणी खेल राज्यों के रूप में देखा जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें