फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: आज पटना समेत इन 20 जिलों में शीत दिवस यलो अलर्ट, इन इलाकों में घना कोहरा; जानिए मौसम का हाल

Sun, 21 Dec 2025 09:53 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें। यात्रा के दौरान वाहन धीमी गति से चलाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। दृश्यता कम होने के कारण विमान परिचालन पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
बिहार के कई जिलों में शीत दिवस का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में आज भी शीत दिवस जैसे हालात हैं। दिन में रात जैसी ठंड लग रही है। सर्द पछुआ हवा हाड़ कंपा रही है। घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। पटना, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, समेत कई जिलों में लगातार चौथे दिन आज भी धूप नहीं निकली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 25 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम रह सकता है। पटना में दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक का सकता है। 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज यानी रविवार को गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली समस्तीपुर, बेगूसराय, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, भभुआ, पटना और गया में शीत दिवस का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस सीजन में पहली बार शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है। शीत दिवस में दिन और रात के तापमान का अंतर काफी कम हो जाता है। धूप नहीं निकलती है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक या उससे नीचे चला रहा है। अधिकतम तापमान में भी सामान्य से पांच डिग्री तक गिरावट आ जाती है। 

विज्ञापन

इन जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा और शेखपुरा में घना कुहासा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने इस स्थिति को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि घने कोहरे के कारण दृश्यता में भारी कमी आ सकती है, जिससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका है। खासकर सुबह के समय वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।


अगले पांच दिनों तक घना कोहरा रहेगा

मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। 21 दिसंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी जिलों में घने कोहरे की संभावना है, जबकि पश्चिम एवं मध्य बिहार के कुछ इलाकों में शीत दिवस की स्थिति रह सकती है। 22 दिसंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण जिलों के एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। इसके अलावा अगले चार से पांच दिनों तक राज्य के अनेक स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। तापमान की बात करें तो अगले तीन दिनों में अधिकतम तथा अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें