फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, आठ डिग्री तक पहुंचा पारा; कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट, कुछ कैंसिल

Mon, 08 Dec 2025 09:13 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather News: मौसम विभाग ने ठंड को देखते हुए लोगों सतर्क रहने की अपील की है। कहा कि सुबह-शाम कोहरा रहने के कारण सावधानी से वाहन चलाएं। गर्म कपड़े पहनकर बाहर निकलें। 
विज्ञापन
सुबह के समय मौसम में छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में पछुआ हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटे से चल रही है। रविवार देर रात और आज सुबह काफी ठंड महसूस हुई। कई जिलों में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। इधर, पटना, बेगूसराय, रोहतास, किशनगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, भागलपुर, बांका समेत कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा, जिसके कारण बाइक और कार चालकों को दृश्यता कम होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। 

 

दृश्यता कम होने के कारण सात ट्रेनें देर से पहुंची। इनमें डिब्रूगढ़ लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस, झाझा दानापुर फास्ट पैसेंजर, श्रमजीवी एक्सप्रेस, कोलकाता गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस शामिल हैं। वहीं रेलवे की ओर से कोहरे को देखते हुए दिल्ली से जाने वाली चार ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है इनमें उपासना एक्सप्रेस, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस और नई दिल्ली मालदा टाउन एक्सप्रेस आज रद्द हैं। वही महानंदा एक्सप्रेस 11, 14 और 18 दिसंबर को रद्द की गई।

 

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पछुआ हवा के सक्रिय होने से अगले दो घंटों में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की और गिरावट आ सकती है। ऐसे में सुबह और रात की ठिठुरन और बढ़ेगी। इसीलिए हर हाल में गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें। 

Bihar: राजगीर आयुध निर्माणी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट; ISI व तमिलनाडु का ईमेल में जिक्र

विज्ञापन

दो डिग्री तक तापमान में गिरावट के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह के समय एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर के कोहरे की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान में अगले चार से पांच दिनों तक किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी अगले तीन से चार दिनों तक दो डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले दो दिनों तक सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। 

भागलपुर में सबसे ज्यादा ठंड
विगत 24 घंटों के दौरान बिहार में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस से 26.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जिसमें सर्वाधिक 26.9 डिग्री सेल्सियस तापमान किशनगंज में रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस से 14.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा और सबसे कम 7.6 डिग्री सेल्सियस सबौर (भागलपुर) में दर्ज किया गया। राज्य के अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया। कोहरे की स्थिति में पूर्णिया में न्यूनतम दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई, जबकि वर्षा कहीं नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें