फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: पूर्व के विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से पांच खोखा बरामद; पुलिस पहुंची

Mon, 08 Dec 2025 08:15 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar: एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस हर बिंदुओं पर सूक्ष्मता से जांच कर रही है। मामले में एफएसएल एवं तकनीकी टीम से भी मदद ली गई है और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विक्रमगंज थाना - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वरुणा गांव में रविवार की शाम एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान वरुणा गांव निवासी शिवजी राय के 40 वर्षीय पुत्र अखिलेश राय के रूप में हुई है। जो खेती बाड़ी का काम करते थे। प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है और घटना के बाद गांव में तनाव व मातम का माहौल है।
विज्ञापन


पूर्व के विवाद में मारी गोली
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मृतक अखिलेश राय का किसी बात को लेकर पूर्व से हीं कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था। आशंका है कि इसी विवाद में अपराधियों ने अखिलेश राय की हत्या की और फिर मौके से फरार हो गए। हालांकि अपराधियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस परिजनों से बातचीत कर अभियुक्तों की पहचान करने में जुटी है। वहीं हत्या की सूचना मिलते हीं बिक्रमगंज एएसपी संकेत कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

पढ़ें: कैमूर में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत; दो की हालत गंभीर    
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
मामले में बिक्रमगंज एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि रविवार की शाम बिक्रमगंज थाने को सूचना प्राप्त हुई कि वरुणा गांव में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना मिलते हीं बिक्रमगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से पांच खोखा बरामद हुआ है और पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें