फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: पटना, बेगूसराय, समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें

Fri, 27 Mar 2026 04:14 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather Forecast: बिहार में अचानक मौसम बदल गया। दोपहर तक धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान थे। शाम होते ही तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। मौसम विभाग ने आज पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 
 
विज्ञापन
अचानक बदला बिहार का मौसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज रामनवमी है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ है। पटना के महावीर मंदिर समेत कई जगह श्रद्धालुओं लंबी कतार में खड़े हैं। शोभा यात्रा निकली है। सड़क पर राम भक्तों की भीड़ है। इस बीच अचानक मौसम ने करवट ले ली। पटना समेत कई जिलों में तेज हवा चल रही है। कई जगह बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, बेगसूराय, भोजपुर, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, समस्तीपुर, सारण, वैशाली तेज हवा के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  मौसम विभाग ने कहा कि इन जिलों में अगले तीन घंटे के अंदर मेघ गर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ 50 से 60 किली घंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं।

मौसम विभाग की अपील पढ़िए
मौसम विभाग ने आम लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की। कहा कि यदि आप खुली जगह पर हैं तो जल्द से जल्द पक्के मकान में शरण ले लें। ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभो से दूर रहें। खेतों की ओर से नहीं जाएं। मौसम सामान्य होने तक का इंतजार करें। 

Ram Navami 2026: महावीर मंदिर में दर्शन के लिए 1200 मीटर लंबी लाइन, इन रास्तों से होकर गुजरेगी 52 शोभा यात्रा

अगले 48 घंटे में गिरेगा न्यूनतम पारा
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में अगले 48 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है। इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है। इसी तरह, न्यूनतम तापमान में भी अगले 48 घंटों के दौरान 1 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट के आसार हैं, जिसके बाद इसमें क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में तापमान सामान्य दायरे में रहा, हालांकि आने वाले दिनों में इसमें बदलाव के संकेत हैं।

Bihar: हड़ताल से नहीं लौटने वालों पर करेंगे सख्त कार्रवाई, विजय सिन्हा बोले- जनता को परेशान नहीं होंगे देंगे

जानिए, पिछले 24 घंटे के तापमान के बारे में
राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस भभुआ (कैमूर) में दर्ज किया गया, जबकि अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 29.9 से 37.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखा गया। न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबसे कम 17.5 डिग्री सेल्सियस डेहरी (रोहतास) में रिकॉर्ड किया गया। राज्य में न्यूनतम तापमान 17.5 से 22.2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक की हल्की वृद्धि दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें