पटना में झमाझम बारिश से जलजमाव हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
इन क्षेत्रों में बारिश और वज्रपात के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बना सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बना रहा। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। इसके उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में लगभग पश्चिम की ओर बढ़ते रहने और अगले 12 घंटे के दौरान धीरे-धीरे कम दबाव वाले क्षेत्र में कमजोर होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बिहार, उत्तर मध्य बिहार, उत्तर मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार के अनेक स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। दो अगस्त इन इलाकों में बारिश के आसार हैं।