पटना में बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई।
- फोटो : अमर उजाला
बिहार में मानसून सक्रिय है। राज्य सभी जिलों में अगले सात दिनों बारिश और वज्रपात के आसार हैं। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को उत्तर मध्य, उत्तर-पूर्व, दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार के अनेक स्थानों पर बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 26 जुलाई से एक अगस्त को बिहार के सभी जिलों एक या दो स्थानों पर बारिश और वज्रपात के आसार हैं। शनिवार सुबह से ही पटना, जहानाबाद, अररिया, पटना, वैशाली, समस्तीपुर समेत कई इलाकों में बारिश हुई। पटना के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। तेज हवा ने मौसम को सुहाना बना दिया है। लोगों का कहना है कि बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई है।
अगले तीन दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि मानसून ट्रफ लाइन वर्तमान में दक्षिण बिहार के करीब सक्रिय है, जिसके कारण इन क्षेत्रों में बारिश हो रही है। वहीं बंगाल की खाडी में कम दबाव का क्षेत्र मजबूत हुआ है। इसका असर भी बिहार के मौसम पर दिख रहा है। अगले तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।
चिराग बोले- बिहार आजादी के 75 साल बाद भी विकसित राज्य नहीं बन पाया, राजद ने केवल बांटने का काम किया
जानिए, किस जिले में बारिश हुई
पिछले 24 घंटे में नालंदा में 66.4 एमएम, गया में 56.8 एमएम, 49 एमएम, रोहतास में 43 एमएम, नवादा में 42.4 एमएम, पटना में 39.6, जमुई में 38.4 एमएम, बांका में 38.2 एमएम बारिश हुई है। वहीं पूरे बिहार का तापमान 40 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक गर्मी पश्चिम चंपारण में पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं सहरसा में 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।