फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: शीतलहर की चपेट में बक्सर, न्यूनतम तापमान पहुंचा 6.8 डिग्री, शाम चार के बाद पठन-पाठन पर रोक

Fri, 03 Jan 2025 06:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

तेज शीतलहर के चलते विद्यालयों की समय सारणी में बदलाव हुआ है। अब सुबह नौ से पहले और शाम चार बजे के बाद पठन-पाठन पर कलेक्टर ने रोक लगा दी है।
विज्ञापन
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बक्सर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। आईएमडी पटना के अनुसार, न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। इस बीच डीएम अंशुल अग्रवाल ने जिले में अधिक ठंढ एवं विशेष रूप से सुबह एवं शाम के समय कम तापमान की स्थिति को देखते हुए विद्यालय की समय सारणी में बदलाव कर दिया है।

विज्ञापन


डीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत बक्सर जिले के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर आठ जनवरी तक सुबह नौ बजे से पहले एवं शाम चार बजे के बाद प्रतिबंध लगाया दी है। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि उल्लेखित आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुर्ननिर्धारित करेंगे। प्री बोर्ड/बोर्ड की परीक्षा हेतु संचालित किये जाने वाली विशेष कक्षाओं/परीक्षाओं का संचालन इससे मुक्त रहेगा।

डीएम ने दिया अलाव का व्यवस्था कराने का निर्देश
बढ़ते ठंड के बीच डीएम अंशुल अग्रवाल देर शाम सड़कों पर उतरे। इस दौरान उन्होंने जिले में शीतलहर और ठंड को देखते हुए चौक-चौराहों पर असहाय लोगों के बीच रात्रि में कंबल का वितरण किया गया। डीएम ने सभी जिलेवासियों से आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी किए गए एडवाइजरी का पालन करने का अपील किया। उन्होंने सभी सीओ एवं नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बढ़ती ठंड के कारण चौक-चौराहों, महत्वपूर्ण स्थलों पर अलाव जलाने का प्रबंध कराए। इसके अतिरिक्त कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय को रैन बसेरा में आवासन का प्रबंध करने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें