फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: क्राइम पेट्रोल देखकर रची साजिश, अपहरण कर मार डाला; पटना पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा जानें

Fri, 03 Jan 2025 05:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

अनुराग कुमार 30 दिसंबर को अपने घर से निकला और उसके बाद घर वापस नहीं आया। परिजनों ने काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला। थक-हारकर परिजन पुलिस से पास पहुंचे। पुलिस ने जब गुत्थी सुलाझाई तो सब दंग रह गये। 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया जो दिल दहला देने वाला है। दरअसल पहले अपहरण की गई उसके बाद हत्या किया गया और फिर शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची गई। बताते चले की पटना के कदम कुआं थाना अंतर्गत जगत नारायण रोड में किराए के मकान में रहने वाले अनुराग कुमार बीते वर्ष 30 दिसंबर के दिन अपने घर से निकला और उसके बाद घर वापस नहीं आया।  परिजनों के द्वारा लगातार खोजबीन शुरू कर दी गई फिर हारथक कर परिजनों ने इसकी सूचना कदमकुआं थाने की पुलिस को दी।

विज्ञापन


पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की जांच उपरांत कदम कुआं थाने के पुलिस उस जगह पर जा पहुंची जहां 32 वर्षीय अनुराग कुमार का कमरे में शव पड़ा था। यह कमरा अनुराग कुमार के सबसे करीबी दोस्त अविनाश कुमार की थी जो बीते एक महीने पहले किराए पर ले रखा था। पुलिस ने अविनाश कुमार को हिरासत में लिया और पूछता शुरू की ।

हत्या की साजिश अविनाश ने रची थी
पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए आरोपित ने बताया कि रुपए के लेनदेन के कारण इस हत्या की साजिश अविनाश ने रची थी। अविनाश ने बताया की क्राइम पेट्रोल देख इस पूरे हत्या की साजिश उसने रच डाली। इसमें पहले अविनाश ने धोखे से अनुराग को कॉल कर अपने घर बुलाया उसके बाद घर पर पहले चाय पिलाई आखिरकार घर में रखें हथौड़े से अनुराग के सर पर कई हमले कर उसे अधमरा कर दिया जिसमें अनुराग की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की कोशिश
इसके बाद आरोपित के द्वारा शव को ठिकाने लगाने की साजिश रचने लगा। हालांकि इससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को बरामद कर लिया। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।  वही इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि नौ लाख रुपए के लेनदेन विवाद के कारण अविनाश कुमार ने इस पूरे घटना की साजिश क्राइम पेट्रोल देख रच डाली थी।फिलहाल घटना में प्रयुक्त हथोड़ा को बरामद कर लिया है और गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने की कवायत में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें