फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: विजय सिन्हा ने 31 मार्च तक FIFO व्यवस्था पर लगाई रोक, प्राथमिकता भी बताई; इस तारीख को सभी DCLR की बैठक

Sat, 03 Jan 2026 07:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Bhumi: नीतीश सरकार ने बिहारभूमि पोर्टल पर लागू FIFO व्यवस्था को 31 मार्च, 2026 तक अस्थायी रूप से स्थगित करने का निर्देश दिया गया है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने जनसंवाद से जुड़े मामलों का समाधान बिना अनावश्यक विलंब करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूमि सुधार जनकल्याण संवाद और अनुसूचित जाति/जनजाति से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन को प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार ने बिहारभूमि पोर्टल पर लागू FIFO (पहले आओ–पहले जाओ) व्यवस्था को 31 मार्च 2026 तक अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा।  उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जनसंवाद के दौरान आम जनता से प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। FIFO व्यवस्था के कारण कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील मामलों के निपटारे में अनावश्यक विलंब हो रहा था, जिसे देखते हुए इसे अस्थायी रूप से शिथिल करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन


राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी मणि भूषण किशोर ने इस संबंध में राज्य सूचना विज्ञान पदाधिकारी, एनआईसी बिहार को पत्र भेजकर आवश्यक तकनीकी बदलाव करने का निर्देश दिया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि 31 मार्च 2026 तक बिहारभूमि पोर्टल पर आवेदनों के निष्पादन में FIFO क्रम लागू नहीं रहेगा, ताकि प्राथमिकता वाले मामलों का समयसीमा के भीतर निपटारा किया जा सके।

विभाग ने यह भी कहा है कि निर्धारित अवधि के बाद इस व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर FIFO प्रणाली को दोबारा लागू करने को लेकर अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे। एनआईसी को सॉफ्टवेयर में जरूरी संशोधन कर विभाग को अवगत कराने को कहा गया है। इस आदेश की प्रति सभी प्रमंडलीय आयुक्तों, जिलाधिकारियों, अपर समाहर्ताओं, भूमि सुधार उप समाहर्ताओं और अंचलाधिकारियों को भेजी गई है।

Bihar: दो दिवसीय दौरे पर पटना में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, हाईकोर्ट और गुरुद्वारा गए, यह बातें कहीं

छह जनवरी को डीसीएलआर की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक

विज्ञापन

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए 6 जनवरी 2026 (मंगलवार) को राज्यभर के भूमि सुधार उप समाहर्ताओं (DCLR) की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक प्रधान सचिव सीके अनिल की अध्यक्षता में कर्मयोगी कार्यशाला, राजस्व परिषद में होगी।

बैठक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी, जिसमें अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, गया, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पटना, रोहतास और शेखपुरा जिलों के डीसीएलआर शामिल होंगे। दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी, जिसमें अररिया, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, वैशाली और पश्चिमी चंपारण जिलों के भूमि सुधार उप समाहर्ता भाग लेंगे।

विशेष सचिव अरुण कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने जिले में पदस्थापित डीसीएलआर को निर्धारित तिथि और समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने का आदेश दें। बैठक में दाखिल-खारिज, परिमार्जन, ई-मापी सहित भूमि सुधार से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर विशेष जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें