फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वायुयान ईंधन पर 29 की जगह अब 4 प्रतिशत का लगेगा वैट, JDU सांसद ने दी जानकारी; किराए में गिरावट के संकेत

Tue, 03 Jun 2025 09:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: कटौती होने से पटना, दरभंगा और गया जी से उड़ानों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे बिहार की हवाई संपर्कता बेहतर होगी और पर्यटन, व्यापार तथा विकास के नए रास्ते खुलेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
सांसद संजय झा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जदयू सांसद संजय कुमार ने एक जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि बिहार कैबिनेट ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर वैट को 29% से घटाकर मात्र 4% कर दिया है। क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) के तहत उड़ानों के लिए वैट दर पहले की तरह 1% ही रहेगी। इस सुधार से पटना, दरभंगा और गया जी से उड़ानों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे बिहार की हवाई संपर्कता बेहतर होगी और पर्यटन, व्यापार तथा विकास के नए रास्ते खुलेंगे। बताया जा रहा है कि पहले वाली इससे पहले वाली लागू दर उत्तर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों की तुलना में अधिक थी। इससे पटना समेत राज्य के अन्य शहरों में वायुयान का परिचालन बढ़ेगा और क्षेत्रीय संपर्कता को बढ़ावा मिलेगा। हवाई जहाज के किराए में भी गिरावट आ सकती है। 

विज्ञापन



 
पढ़ें: एंटी नक्सल ऑपरेशन में बाल-बाल बचा हार्डकोर माओवादी, निशाना बनाने के लिए लगाया गया प्रेशर IED बरामद

अमृत-2 के तहत 6 शहरों में होंगे कार्य
इसी के साथ आज कैबिनेट की बैठक में अमृत-2 योजना के तहत 6 शहरों में जलापूर्ति और सीपेज समेत ऐसे अन्य कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत आरा में जलापूर्ति परियोजना के लिए 138 करोड़ 26 लाख रुपये, सीवान जलापूर्ति परियोजना के लिए 113 करोड़ 28 लाख और सासाराम जलापूर्ति परियोजना के लिए 76 करोड़ 44 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

औरंगाबाद में 196 किमी सीवरेज नेटवर्क परियोजना के लिए 497 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। 8 पंपिंग स्टेशन भी लगाए जाएंगे। 30 वार्डों में रहने वाले 24 हजार घरों को इस सीवरेज नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। सीवान में 128 किमी सीवरेज नेटवर्क के लिए 367 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। 25 वार्ड के 29 हजार 555 घरों को इससे जोड़ा जाएगा। 4 मध्यवर्ती पंपिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें