फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 200 रुपये वाले हेलमेट पहने पकड़ाए तो भरना होगा जुर्माना, डीटीओ बोले- ISI मार्क वाले हेलमेट ही पहनें

Sun, 03 Aug 2025 07:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि हेलमेट को जीवन रक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं है, बल्कि यह दुर्घटना में सिर में चोट लगने से काफी बचाव करता है।
विज्ञापन
हेलमेट - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब सौ या दो सौ रुपये वाले हेलमेट पहनकर बाइक चलाना आपको भारी पड़ सकता है। पटना के जिला परिवहन पदाधिकारी ने लोगों से अपील की है। साथ ही वाहन जांच चलाकर बिना आईएसआई मार्क वाले हेलमेट पहने वाले चालकों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) उपेंद्र कुमार पाल ने कहा कि् सड़क हादसों में सिर की गंभीर चोटें और मौतें रोकने के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है। राज्य में अभी भी कई दोपहिया चालक इस नियम की अनदेखी कर रहे हैं। दोहपिया चालकों और सवारी की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (मोर्थ) ने आईएसआई मार्क वाले गुणवत्तापूर्ण हेलमेट को अनिवार्य किया है। यह नियम बिहार में भी लागू है। मोर्थ के अनुसार, दोपहिया वाहनों के हादसों में सिर की चोटें सबसे बड़ा खतरा हैं, गुणवत्तापूर्ण हेलमेट इन जोखिमों को काफी हद तक कम कर देता है।

विज्ञापन


हेलमेट न लगाने पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन का प्रावधान
मोटर वाहन अधिनियम की धारा 129 के तहत बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना दंडनीय अपराध है। पकड़े जाने पर  एक हजार रुपये का जुर्माना, वाहन जब्ती, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन और तीन महीने तक की सजा हो सकती है। इसके अलावा हेलमेट स्ट्रैप न बांधने पर धारा 194डी के तहत एक हजार रुपये का चालान काटा जा सकता है। यह नियम चालक के साथ-साथ पीछे बैठे व्यक्ति पर भी लागू है। वहीं बिना आईएसआई मार्क वाला हेलमेट पहनने पर हजार रुपये का जुर्माना लगेगा।
एनडीए ने गिनाए तेजस्वी यादव के घोटाले, कहा- लोकतंत्र के साथ धोखा करने वाले पर FIR करे चुनाव आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट लगाने के लिए जागरूकता अभियान

जिला परिवहन पदाधिकारी उपेंद्र कुमार पाल ने कहा कि प्रदेश में ट्रैफिक नियमों का उलंघन करने वालों को पकड़ने के लिए ट्रैफिक पुलिस नियमित चेकिंग और जागरूकता अभियान चला रही है। परिवहन विभाग भी साथ मिलकर चौक-चौराहों पर पोस्टर, होर्डिंग्स, अनाउंसमेंट और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हेलमेट पहनने की अपील कर रही है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों और सवारियों से आईएसआई मार्क वाले हेलमेट का उपयोग करने की अपील की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें