फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: यार्ड रिमॉडलिंग, ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग काम को लेकर कुछ रेलगाड़ियां रद्द; कई ट्रेनों का बदला मार्ग

Wed, 14 Feb 2024 03:44 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar Train News: सासाराम रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के लिए आए पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने बताया कि इस क्षेत्र में थर्ड लाइन और ऑटोमेटिक सिंग्नलिंग के लिए काम चल रहा है। 10 से 12 दिन के लिए व्यवधान होगा। 
विज्ञापन
डेहरी ऑनसोन रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंडित दीनदयाल गया रेल खंड के रोहतास जिले के डेहरी ऑनसोन, पहलेजा स्टेशन से सोननगर जंक्शन तक यार्ड रिमॉडलिंग, ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग काम को लेकर 14 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस नहीं चलेगी। इसके अलावा लगभग एक दर्जन ट्रेनों का परिचालन बाधित रहेगा। कुछ ट्रेनें 15 फरवरी से कुछ 16 फरवरी से नहीं चलेंगी। वहीं, कुछ ट्रेनों का मार्ग भी बदला गया है।

विज्ञापन




सासाराम रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के लिए आए पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने बताया कि इस क्षेत्र में थर्ड लाइन और ऑटोमेटिक सिंग्नलिंग के लिए काम चल रहा है। 10 से 12 दिन के लिए व्यवधान होगा, कुछ ट्रेनें रद्द हैं, कुछ का मार्ग बदला गया है। लाइन कैपिसिटी बढ़ाने के लिए काम चल रहा है। थोड़े दिन की असुविधा है। इसके बाद ज्यादा सुविधा मिल जाएगी, दो लाइन की बजाय अब तीन लाइन मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
इन तारीखों पर रद्द रहेंगी ये रेलगाड़ियां

  • 18635 रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस 14 से 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22 और 23 फरवरी तक रद्द रहेगी।
  • 18636 सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस 15 से 16, 17, 18, 20, 21, 22, 23 और 24 फरवरी तक रद्द रहेगी।
  • 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस 15 से 16, 17, 19, 20 और 22 फरवरी तक रद्द रहेगी।
  • 18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस 16 से 17, 18, 20, 21 और 23 फरवरी तक रद्द रहेगी।
  • 03363/64 बरवाडीह-डेहरी ऑनसोन पैसेंजर स्पेशल 15 फरवरी से 23 फरवरी तक रद्द रहेगी।
  • 03359/60 बरकाकाना-वाराणसी-बरकाकाना मेमू एक्सप्रेस स्पेशल 15 फरवरी से 23 फरवरी तक रद्द रहेगी।
  • 03311/12 बरवाडीह-डेहरी ऑनसोन-बरवाडीह पैसेंजर स्पेशल 15 फरवरी से 23 फरवरी तक रद्द रहेगी।
  • 03383/84 गया-डीडीयू-गया मेमू एक्सप्रेस विशेष 16 फरवरी से 23 फरवरी तक रद्द रहेगी।
  • 03693/94 डेहरी ऑनसोन-डीडीयू-डेहरी ऑनसोन मेमू विशेष 16 फरवरी से 23 फरवरी तक रद्द रहेगी।
  • 03381/82 गया-डेहरी ऑनसोन-गया मेमू विशेष 16 फरवरी से 23 फरवरी तक रद्द रहेगी।
  • 03691/92 गया-डेहरी ऑनसोन-गया मेमू विशेष 16 फरवरी से 23 फरवरी तक रद्द रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें