फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में 364 करोड़ से बनेगी 7.40 किमी नई सड़क: नेकपुर में ओवरब्रिज भी बनेगा, 43.40 एकड़ जमीन होगी अधिग्रहित

Fri, 02 Oct 2026 01:08 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

राजगीर में 364 करोड़ रुपये की लागत से 7.40 किलोमीटर लंबी नई फोरलेन सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए 43.40 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सड़क स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और कुंड क्षेत्र को एनएच-82 से जोड़ेगी। वहीं, नेकपुर के पास नया रेलवे ओवरब्रिज बनने से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगीर की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और खेल तथा पर्यटन स्थलों को मजबूती देने के लिए 364 करोड़ रुपये की लागत से 7.40 किलोमीटर लंबी नई फोरलेन सड़क का निर्माण होगा। जिला भू-अर्जन कार्यालय ने इस परियोजना के लिए 43.40 एकड़ भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। यह सड़क स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और कुंड क्षेत्र को सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग-82 (एनएच-82) से जोड़ेगी। परियोजना के अंतर्गत राजगीर-तिलैया रेलखंड पर नेकपुर के पास एक नया रेलवे ओवरब्रिज भी बनेगा। इससे चालकों को रेलवे फाटक पर ट्रेन के गुजरने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

भूमि अधिग्रहण और प्रभावित क्षेत्र

विज्ञापन

इस परियोजना के लिए राजगीर राजस्व अंचल के पांच मौजों में कुल 43.40 एकड़ भूमि का अधिग्रहण होना है। इसमें पिलखी मौजा में सबसे अधिक 17.815 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। इसके अलावा महादेवपुर में 8.1025 एकड़, राजगीर में 7.9375 एकड़, नेकपुर में 7.0929 एकड़ और मटिहानी में 4.2922 एकड़ भूमि अर्जन के दायरे में शामिल है। मटिहानी की भूमि में 2.7472 एकड़ रैयती और 1.5450 एकड़ गैरमजरूआ जमीन है। सबलपुर और फतेहपुर सहित कई गांवों के रैयत इससे प्रभावित होंगे। हालांकि, भूमि अर्जन से किसी भी परिवार का विस्थापन नहीं होगा। समाहर्ता कार्यालय से अधिघोषणा जारी होने के पश्चात संबंधित भूमि के क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई है।

नया मार्ग और एलाइनमेंट में संशोधन

स्थानीय स्तर पर दर्ज की गई आपत्तियों को देखते हुए परियोजना के एलाइनमेंट में आंशिक परिवर्तन किया गया है। प्रस्तावित मार्ग स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के गेट नंबर एक से शुरू होकर कुबड़ी, जैतीपुर, फतेहपुर, इंडो होक्के होटल, वीरायतन, आरआईसीसी और पांडूपोखर होते हुए कुंड क्षेत्र में वीरायतन मोड़ के निकट एनएच-82 से जुड़ेगा। नेकपुर के निकट रेलवे ओवरब्रिज के बनने से क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें- बिहार: ससुराल में दामाद को जंजीर से बांधकर पीटा, एसपी के निर्देश की कार्रवाई; शरीर पर मिले चोट के निशान

यातायात प्रबंधन और वैकल्पिक मार्ग

नई फोरलेन सड़क के निर्माण से पटेल चौक, बस स्टैंड और मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव कम होगा। गया, नवादा और हिसुआ की ओर से आने वाले वाहनों को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और कुंड क्षेत्र तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्ता मिलेगा। खेल आयोजनों के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों की आवाजाही सुगम होगी। इसके साथ ही, नाहुब-हसनपुर रेलवे ओवरब्रिज से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक चौड़ीकरण और सालेपुर से राजगीर तक प्रस्तावित ग्रीनफील्ड फोरलेन से पूरे क्षेत्र का यातायात नेटवर्क मजबूत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें