बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET 2025) का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस 14 अक्टूबर से 16 नवंबर तक एसटीईटी की परीक्षा ली गई थी। आज परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस बार 57.96 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास किया है। अभ्यर्थी बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड देख पाएंगे।
पेपर एक में 62.56 प्रतिशत अभ्यर्थी पास
अध्यक्ष आनंद किशोर ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि एसटीईटी परीक्षा 4,42,214 अभ्यर्थियों में कुल 2,56,301 अभ्यर्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। इसमें 1,04,167 महिला और 1,52, 134 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। वहीं पेपर एक में 16 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें 2, 46, 415 अभ्यर्थी में से 1,54, 145 अभ्यर्थी पास हुए। इनकी उत्तीर्णता का प्रतिशत 62.56 प्रतिशत है।
Bihar: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- जमीन मामलों में दबाव और दलाली से मिलेगी मुक्ति, किसी को बख्शा नहीं जाएगा