फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पटाखे की चिंगारी बनी शोला, फर्नीचर गोदाम में रखा सामान जला, बक्सर का मामला

Fri, 01 Nov 2024 02:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

बक्सर में दिवाली की रात पटाखे की चिंगारी शोला बन गई। फर्नीचर गोदाम में आग लगने से उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मामला मुफस्सिल थाना एरिया का है।
विज्ञापन
फर्नीचर गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बक्सर जिले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह गांव में दिवाली की रात पटाखे की चिंगारी आग की शोला बन गई। फर्नीचर गोदाम में भयंकर आगजनी की घटना हुई। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, न्यू बक्सर फर्नीचर हाउस के प्रोप्राइटर संजय कुमार सिंह उर्फ़ ब्रजेश सिंह ने बताया कि वे अपनी दुकान का फर्नीचर गांव में बने गोदाम में ही रखते हैं। इसमें विभिन्न कंपनियों की कुर्सियां और अन्य फर्नीचर रखा गया था। दिवाली की देर शाम लगभग आठ बजे गांव के बच्चों द्वारा छोड़े जा रहे पटाखे की चिंगारी गोदाम परिसर में आकर गिर गई, जिससे बाहर रखे कुछ सामानों में आग लग गई। जो देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरे गोदाम में भयंकर आग लग गई। 

अगलगी की सूचना ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को दी। जब तक फायर बिग्रेड की गाड़िया पहुंचीं, तब तक लाखों रुपये के गोदाम में रखा फर्नीचर जलकर राख हो गया था। संजय सिंह ने बताया कि अगलगी की घटना की सूचना गांव के लोगों ने फायर बिग्रेड को दे दिया और हमें भी फोन पर सूचना दिए, जिसके पश्चात फायर बिग्रेड की गाड़िया पहुंच गई और हम गांव पहुंचे। लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चूका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें