फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : मैट्रिक की छात्रा को अगवा कर विदेश ले जाने की फिराक में था, पटना एयरपोर्ट पर CISF की टीम ने पकड़ा

Thu, 23 Feb 2023 05:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ मुजफ्फरपुर

सार

Bihar: मुजफ्फरपुर में मैट्रिक एग्जाम देकर घर लौट रही छात्रा का अपहरण कर लिया गया था। तस्कर उसे विदेश बेचने की तैयारी में थे। 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरपुर में मैट्रिक एग्जाम देकर घर लौट रही छात्रा का अपहरण कर लिया गया था। तस्कर उसे विदेश बेचने की तैयारी में थे। गुरुवार दोपहर पटना एयरपोर्ट CISF की टीम ने जांच के दौरान छात्रा को तस्कर के चंगुल से छुड़ा लिया। टीम ने तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एयरपोर्ट थाने की पुलिस से छात्रा से पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। अधिकारियों ने फौरान मुजफ्फरपर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पूछताछ के दौरान पता चला कि तस्कर उसे फ्लाइट से कोलकाता ले जा रहा था। वहां से उसे विदेश भेजने की तैयारी थे।

विज्ञापन


पटना पुलिस के अनुसार, एयरपोर्ट से 10वीं की छात्रा को तस्कर के चंगुल से छुड़ाया गया है। तस्कर के पास से कई आपत्तिजनक सामान, मोबाइल और उसमें न्यूड वीडियो-फोटो मिले। बच्ची को अग्रेतर कार्रवाई के परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करने में मुजफ्फरपुर नगर थाने की पुलिस जुटी हुई है। 

सहयोगियों की तलाश में छापेमारी चल रही
मुजफ्फरपुर के नगर थानेदार श्रीराम सिंह के अनुसार, छात्रा के पिता के बयान पर आरोपित युवक ,एक महिला समेत 5 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। छात्रा का मेडिकल जांच करवाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार तस्कर के सहयोगियों की तलाश में छापेमारी चल रही है। 
विज्ञापन


पहले भी छात्रा के साथ छेड़खानी कर चुका है
मामले में परिजनों का कहना है कि 21 फरवरी को परीक्षा खत्म होने के बाद उनकी बेटी घर लौट रही थी। इसी दौरान बोलेरो सवार तस्कर अपने साथियों के साथ आया और बेटी को अगवा कर लिया। इसके बाद वह सीधा पटना गया। वहां से विदेश ले जाने की तैयारी में था कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। परिजनों का कहना है कि आरोपी पहले भी उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करता था। कई बार उसे हिदायत भी दी थी लेकिन वह नहीं माना। पुलिस से अपील है कि आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें