फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti: कांग्रेस अध्यक्ष के न्यौते पर छह में कितने कांग्रेसी विधायक आए दही-चूड़ा खाने? अब होगा हंगामा

Mon, 12 Jan 2026 09:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : कांग्रेस के भीतर चल रही पुरानी गुटबाजी एक बार फिर मकर संक्रांति के मौके पर सार्वजनिक हो गई है। दही-चूड़ा भोज में विधायकों की गैरमौजूदगी ने सियासी हलचल तेज कर दी है।
विज्ञापन
सदाकत आश्रम पटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आपसी मिठास घोलने के लिए कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय, सदाकत आश्रम में 'दही-चूड़ा भोज' का आयोजन किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष के इस न्योते पर कांग्रेस के ही 6 विधायकों की अनुपस्थिति ने पार्टी के भीतर सब कुछ ठीक न होने के संकेत दे दिए हैं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : 2026 में नीतीश कुमार रिटायर होंगे? 16 जनवरी से समृद्धि यात्रा करते हुए क्या संदेश देंगे बिहार के सीएम

पार्टी की सफाई- सब ठीक है
इस मामले पर जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से सवाल किया गया, तो उन्होंने इसे तूल न देने की बात कही। पार्टी प्रवक्ताओं का कहना है कि कई विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में संक्रांति मना रहे हैं, इसलिए वे पटना नहीं आ सके। इसमें किसी भी तरह के विद्रोह या नाराजगी की बात निराधार है। वहीं इस संबंध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अनुपस्थित रहने वाले विधायक पिछले कुछ समय से पार्टी नेतृत्व से नाराज चल रहे हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर उनकी अनुपस्थिति का कारण निजी व्यस्तता या क्षेत्र में कार्यक्रम बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक पंडित इसे आगामी कैबिनेट विस्तार और संगठन में अनदेखी से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: पटना हाईकोर्ट ने सरकार को दिया आदेश, नाबालिग को मिले 5 लाख का मुआवजा; पुलिस और मजिस्ट्रेट पर गंभीर आरोप
विज्ञापन


इस वजह से चल रही है नाराजगी 
इस संबंध में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार शर्मा ने बताया कि कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बिहार प्रभारी कृष्णा अलावारू और पप्पू यादव ने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनदेखा करते हुए गैर कांग्रेसी को तिक्त बेच दिया था। इस वजह से कांग्रेस के पुराने और जमीन पर काम करने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता और नेताओं में इन तीनों के खिलाफ आक्रोश है। यही वजह है कि सदाकत आश्रम में  आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में न सिर्फ नए विधायक बल्कि इनसे नाराज कई नेता और कार्यकर्ता सदाकत आश्रम नहीं गए।

सोनिया गांधी तक पहुंचाएंगे आवाज 
इस संबंध में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार शर्मा ने बताया कि अब बिहार के सभी जिलों के जमीनी समर्पित मूल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से संवाद कार्यक्रम जारी है और बिहार कांग्रेस के वर्तमान राजनीतिक हालात को लेकर बिहार से सैकड़ो कांग्रेसी आला कमान को पत्राचार कर रहे हैं। साथ ही आगामी 20 जनवरी को सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसी जन दिल्ली जाकर 10 जनपद पर 20 तारीख से लेकर 25 तारीख तक वर्तमान बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष और प्रभारी पर टिकट बेचने एवं संगठन में घोर अनियमितता को लेकर पद से हटाने के लिए आन्दोलन करेगा। साथ ही समर्पित कांग्रेसियों का एक टीम बिहार कांग्रेस को जल्द बनाने को लेकर विरोध प्रदर्शन सत्याग्रह किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें