फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर संजय झा का राहुल गांधी पर तंज, ‘दिल्ली चलो’ आह्वान पर भी बोले

Wed, 28 Oct 2026 04:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

एमएलसी चुनाव में 28 सीटों पर कांग्रेस की करारी हार ने पार्टी की संगठनात्मक कमजोरियों और क्षेत्रीय प्रभाव पर सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी के दिल्ली चलो आह्वान के बीच चुनावी नतीजे कांग्रेस के लिए आत्ममंथन का संकेत दे रहे हैं।

विज्ञापन
संजय झा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जदयू के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय झा ने एमएलसी चुनाव में कांग्रेस की करारी हार को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस की चुनावी दुर्दशा पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी की हालत उसके युवराज के अहंकार के विपरीत अनुपात में बढ़ती नजर आ रही है। बार-बार चुनावी हार के बावजूद राहुल गांधी वास्तविकता से बेहद दूर दिखाई देते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


 

 

संजय झा ने कहा कि राहुल गांधी जहां 1 नवंबर को अपने ‘दिल्ली चलो’ आह्वान के लिए ढोल पीट रहे हैं, वहीं एमएलसी चुनाव के नतीजे एक बिल्कुल अलग संदेश दे रहे हैं। कांग्रेस ने 28 सीटों पर चुनाव लड़ा और एक भी सीट नहीं जीत सकी। बिहार और कर्नाटक में तो पार्टी को अपने मौजूदा सदस्यों की सीटें भी गंवानी पड़ीं।

उन्होंने कहा कि हालांकि एमएलसी चुनाव किसी पार्टी की राजनीतिक स्थिति का एकमात्र पैमाना नहीं हैं, लेकिन 28 सीटों पर पूरी तरह सफाया हो जाना, वह भी ऐसे चुनाव में जो मतपत्रों से हुआ और जिसकी कांग्रेस ने पुरजोर वकालत की है, पार्टी की गंभीर संगठनात्मक कमजोरियों को उजागर करता है। साथ ही, क्षेत्रीय स्तर पर कांग्रेस के प्रभाव को लेकर भी असहज सवाल खड़े करता है।

संजय झा ने राहुल गांधी के ‘दिल्ली चलो’ आह्वान पर तंज कसते हुए कहा कि चुनावी संदेश तो कुछ और ही पढ़ा जा रहा है, बेंगलुरु छोड़ो, पटना छोड़ो, लखनऊ छोड़ो, मुंबई छोड़ो! उन्होंने कहा कि एक समय के बाद राजनीतिक नाटकबाजी को छोड़कर हकीकत का सामना करना ही पड़ता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें