फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Road Accident: स्कूल से लौट रही छात्रा की ट्रक की चपेट में आने से मौत, गुस्साए लोगों ने हाइवे जाम किया

Thu, 13 Feb 2025 05:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

Road Accident: स्कूल से घर लौट रही छात्रा की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने फोरलेन हाइवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
सड़क जाम किए हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बक्सर जिले में गुरुवार दोपहर नया भोजपुर थाना क्षेत्र के प्रताप सागर गांव के पास एनएच-922 पर एक ट्रक की चपेट में आने से 10 वर्षीय एक किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय गांव के ग्रामीण उग्र हो गए हैं। वहीं फोरलेन को जाम कर परिचालन पूरी तरह ठप कर दिए हैं।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। आक्रोशित ग्रामिणों का कहना है कि हर रोज एनएच-922 पर घटना हो रही है। जबकि प्रशासन मूकदर्शक बना है। तेज रफ्तार पर रोक नहीं लगाई जा रही है, जिसके कारण लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रताप सागर गांव के शंकर सिंह की पुत्री निभा कुमारी स्कूल से पढ़ाई कर लौट रही थी। इसी दौरान बक्सर-आरा राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही एक ट्रक ने उसे रौंद दिया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बच्ची अभी सड़क के चाट पर थी, लेकिन ट्रक चालक वहां जाकर उसे कुचला है। यही कारण है कि इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश पनप गया है तथा सड़क जामकर परिचालन ठप किया गया है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है तथा स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल, लोगों का कहना है कि प्रशासन सबसे पहले ट्रक चालक को पकड़े और इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करे कि गलत लेन में वाहन चलने से रोका जाएगा, जिससे कि दुर्घटना न हो। आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर जमे हुए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें