फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : सचिव को जूता मारने की धमकी देने वाले भाई वीरेन्द्र को तोहफे में मिल रहे हैं जूते, जानिए क्या है माजरा

Thu, 31 Jul 2025 08:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : कार चालक को, मंत्री को और फिर सचिव को अपशब्द कहने वाले राजद नेता एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा है, लेकिन इतना जरुर कहा कि अब मुझे मेरे समर्थक तोहफा में जूता देने लगे हैं। आगे उन्होंने फिर वजह भी बताया है।
विज्ञापन
राजद विधायक भाई वीरेन्द्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल के एक विधायक कुछ दिनों से अपमानजनक बयानों की वजह से खूब सुर्खी बटोर रहे हैं। आज भी उन्हीं की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है, लेकिन आज उन्होंने कोई अनापशनाप बयान नहीं दिया है, हां इतना जरुर कहा कि अब बिहार की जनता मुझे जूता भेंट कर रही है। अब इसकी वजह भी जानिए। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : मृत बेटे को जिंदा करने के लिए मां ने लगा दी पूरी ताकत,वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई है हैरान

 सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। उस वीडियो में मनेर के राजद विधायक भाई वीरेन्द्र को उनके समर्थक उन्हें एक जोड़ी जूता भेंट करते नजर आ रहे हैं। जूता प्राप्त करते हुए राजद विधायक बहुत खुश नजर आ रहे हैं। जब लोगों ने उनसे यह पूछा कि आप अपने समर्थकों से जूता क्यों ले रहे हैं तो भाई वीरेन्द्र ने एक बार फिर उसी सुर में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जनता अधिकारियों से त्रस्त है और अब जनता यह कह रही है कि आप जूता लीजिये और भ्रष्ट एवं काम न करने वाले अधिकारियों” को सबक सिखाईये।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Double Murder : पटना में दो मासूम भाई-बहन को जिंदा जलाया, सड़क पर उतरे लोग; जमकर कर रहे बवाल

 राजद विधायक ने सचिव को दी थी धमकी 
दरअसल भाई वीरेंद्र और पंचायत सचिव का एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें भाई वीरेन्द्र पंचायत सचिव को लगातार धमकी दे रहे थे। आननफानन में पंचायत सचिव ने एससीएसटी थाणे में भाई वीरेन्द्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी। चुनावी मौसम में यह मामला राजद की छवि को और अधिक खराब करने में चार चाँद लगाने लगा। सोशल मीडिया पर राजद और भाई वीरेन्द्र की खूब आलोचना होने लगी थी। फिर बाद में भाई वीरेन्द्र ने अपनी सफाई भी दी और कहा कि जुबान फिसल गई थी। हालाँकि इसके साथ साथ उन्होंने ऐसा क्यों कहा था, इसकी वजह भी बताई थी।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : चेतन आनंद और एम्स के सुरक्षा गार्ड और मेडिकल स्टाफ के बीच हुआ विवाद, बनाया बंधक

अब जानिए कि भाई वीरेन्द्र ने पंचायत सचिव को क्या कहा था
विधायक भाई वीरेन्द्र ने एक महिला के पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पंचायत सचिव को कॉल किया था, लेकिन बातचीत के दौरान मामला कुछ गर्म हो गया। जब विधायक ने  पंचायत सचिव ने विधायक का परिचय पूछ लिया। इसके बाद विधायक नाराज हो गए। प्रोटोकॉल के तहत विधायक को प्रणाम नहीं करने पर भी भाई वीरेंद्र भड़क गए। उन्होंने पंचायत सचिव संदीप कुमार को जूता मारने के धमकी दी। साथ ही यह भी कहा कि तुम्हें कॉल रिकॉर्ड करना हो तो कर लो। ऑडियो में भाई वीरेंद्र सचिव से गुस्से में कहते हैं कि मुझे पूरा हिंदुस्तान जानता है, तुम कैसे नहीं जानते? पहले प्रणाम क्यों नहीं किया? जब सचिव ने कहा कि वो आवाज नहीं पहचान पाए, तो विधायक फिर भड़क गए और सचिव से अपमानजनक और तीखे शब्दों में बात करने लगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें