फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : रोहिणी के बाद अब राजद की बागी नेत्री ने तेजस्वी के करीबी पर बोला हमला, कहा- खुद को समझ रहे थे चाणक्य

Sun, 16 Nov 2025 01:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : खुद को चाणक्य समझने की भूल में किस तरह जीती हुई सीटें गंवाई जाती हैं, यह बात राजद के सलाहकार से सीखी जा सकती है। यह बात राजद की बागी नेत्री की है, जिसने रोहिणी प्रकरण के बाद सोशल मीडिया पर आकर तेजस्वी के करीबी पर जमकर हमला बोला है।  
विज्ञापन
तेजस्वी यादव संजय यादव और रितु जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेजस्वी के करीबी और राजद के सांसद संजय यादव पर हमला बोलने वालों में केवल अब रोहिनी आचार्य ही अकेली नहीं रह गई हैं। उन्हें राष्ट्रीय जनता दल की पूर्व नेत्री और इस बार परिहार विधानसभा से निर्दलीय  चुनाव लड़ने वाली रितु जायसवाल का साथ मिल चुका है। रितु जायसवाल ने सोशल मीडिया पर संजय यादव के खिलाफ बड़ा हमला बोला है। उन्होंने चुनाव रिजल्ट की एक तस्वीर भी साझा की। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: बिहार चुनाव परिणाम के बाद लालू यादव परिवार पर संकट अपार; हंगामे की जमीन कब तैयार हुई?

राष्ट्रीय जनता दल से बागी हुई रितु जायसवाल ने संजय यादव पर हमला करते हुए कहा कि खुद को चाणक्य समझने की भूल में किस तरह जीती हुई सीटें गंवाई जाती हैं - यह बात राजद के सलाहकार से सीखी जा सकती है। परिहार विधानसभा चुनाव इसका जीता-जागता उदाहरण है। कार्यकर्ताओं की भावनाओं और ज़मीनी वास्तविकता की अनदेखी करके जब परिहार का सिंबल वितरण किया गया था, मैंने तभी कह दिया था कि राष्ट्रीय जनता दल यहां तीसरे नंबर पर रहेगी। चुनाव परिणाम उसी बात को दोहरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Lalu Family Issue : "मैं रोहिणी आचार्य का दर्द समझता हूं"- चिराग पासवान ने लालू परिवार पर क्या कहा?

दरअसल बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में परिहार विधानसभा से राजद का टिकट नहीं मिलने पर रितु जायसवाल ने काफी विरोध किया था और इसी वजह से पार्टी से नाराज होकर निर्दलीय उम्मीदवार बन गई  थी। तेजस्वी यादव ने रितु जायसवाल का टिकट काटकर रामचंद्र पूर्वे की बहू स्मिता को टिकट दिया था। इसके बाद रितु जायसवाल ने जमकर राजद पर हमला बोला था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें