फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित, 4196 छात्राएं रही सफल

Thu, 20 Mar 2025 06:45 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar:  पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार सरकार, राज्य की बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विभाग सभी सफल छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है। शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल, 2025 से शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
4196 छात्राएं रही सफल - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने राज्य के 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षा 9 मार्च, 2025 को आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


इस परीक्षा में कुल 5043 छात्राएं शामिल हुई थीं, जिनमें से 4196 छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। परीक्षा कुल 2983 सीटों के लिए आयोजित की गई थी। 846 छात्राएं अहर्ता प्राप्त करने में असफल रहीं। सफल छात्राओं के लिए 21 मार्च, 2025 से परामर्श प्रक्रिया शुरू होगी। परामर्श के दौरान सभी छात्राओं को अपने मूल प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

पढ़ें: दो दिवसीय 'मिथिला महोत्सव' का किया गया भव्य आगाज, डीएम मधुबनी ने किया कार्यक्रम का शुभांरभ    
विज्ञापन
विज्ञापन


निःशुल्क शिक्षा और सुविधाएं
वर्तमान में राज्य भर में 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें प्रत्येक की आसन क्षमता 520 है। इन विद्यालयों में छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा, आवास और भोजन जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, बिहार सरकार, राज्य की बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विभाग सभी सफल छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है। शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल, 2025 से शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें