फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना के छह प्रखंडों में आहर-पईन की योजनाओं को मंजूरी, 2088.69 लाख रुपये की आएगी लागत; जानें सबकुछ

Thu, 20 Mar 2025 06:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: इन योजनाओं पर कुल 2088.69 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे 4,054 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। योजनाओं को जून 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इनका उद्देश्य जल संचयन, सिंचाई क्षमता में वृद्धि और कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
चित्र सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत लघु जल संसाधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में पटना जिले के 6 प्रखंडों में आहर-पईन की योजनाओं को मंजूरी दी है। इन योजनाओं पर कुल 2088.69 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे 4,054 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। योजनाओं को जून 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इनका उद्देश्य जल संचयन, सिंचाई क्षमता में वृद्धि और कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


मंजूर की गई योजनाएं

मसौढ़ी:
चकिया चिथौल पईन योजना: 142.58 लाख रुपये की लागत से 240 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा।
दौलतपुर भुजौर पईन योजना: 168.03 लाख रुपये की लागत से 400 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा।
लहसुना पईन योजना: 269.51 लाख रुपये की लागत से 507 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा।

पुनपुन:
पंवार पईन योजना: 181.34 लाख रुपये की लागत से 388 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा।
लखनपार अकौना पईन योजना: 264.24 लाख रुपये की लागत से 464 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा।

दनियावां:
एतवारीटोला एरई पईन योजना: 212.28 लाख रुपये की लागत से 383 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा।
खरमैया पईन योजना: 132.98 लाख रुपये की लागत से 220 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा।

खुसरूपुर:
चुहरमल स्थान चौरा पईन योजना: 93.48 लाख रुपये की लागत से 168 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा।

पालीगंज:
ढोकहरा करौती आहर पईन स्लूईस गेट योजना: 337.69 लाख रुपये की लागत से 725 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा।

धनरूआ:
सांडा पईन योजना: 286.59 लाख रुपये की लागत से 559 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा।

पढ़ें: वित्त आयोग के सामने खुलकर आया बिहार का दर्द- केंद्र ने अपनी जेब भरी, राज्य को नहीं दिया हक

इन योजनाओं से किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी और जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें