फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का प्रकोप: बिहार में मिले 2362 नए संक्रमित, चार लोगों की मौत, पटना में सबसे ज्यादा मामले

Wed, 26 Jan 2022 03:00 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पटना

सार

कोरोना के सबसे अधिक मामले पटना (284), पूर्णिया (253) और समस्तीपुर (206) जिले में निकले हैं। बिहार में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,15,705 हो गई है।
विज्ञापन
एक शख्स के स्वैब का नमूना एकत्र करती महिला स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, रोज हजारों की संख्या में मरीज मिल रहे हैं। बिहार में बुधवार को कोरोना वायरस के 2,362 नए मामले दर्ज किए गए। हालांकि मामले पिछले दिन की तुलना में 500 अधिक आए हैं। वहीं अब बिहार में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,15,705 हो गई है। 

विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में चार और लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो गई, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 12,197 हो गई। वहीं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सभी मृतक या तो पहले से किसी बीमारी से पीड़ित थे या वृद्ध थे। अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कम से कम 2,420 लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं।

 स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि कोरोना के सबसे अधिक मामले पटना (284), पूर्णिया (253) और समस्तीपुर (206) जिले में निकले। कोरोनावायरस रोगियों में ठीक होने की दर अब 96.69 प्रतिशत है। वहीं पॉजिटिव दर पहले 3.5 फीसदी को पार कर गई थी अब 1.57 फीसदी पर आ गई है।
विज्ञापन


साथ ही, बहुत कम रोगियों में गंभीर लक्षण दिखाई दे रहे हैं क्योंकि उनमें से 14,448 होम आइसोलेशन में स्वस्थ हो रहे हैं। वहीं राज्य में ओमिक्रॉन मामलों की बात करें तो 67 सैंपल में नए वैरिएंट के संक्रमण की पुष्टि हुई है। जो अलग-अलग जिलों में पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें