फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : रामनाथ ठाकुर ने राहुल और तेजस्वी पर कसा तंज, कहा- विरोधी दल में हैं तो विरोध करेंगे ही

Sat, 21 Feb 2026 10:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : आज केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और 
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे। राहुल गांधी को भारत की छवि को धूमिल करने वाला बताया। वहीं तेजस्वी यादव पर मुस्कुराते हुए चुटकी ली।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गोविंद ठाकुर के साथ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जुबानी हमला किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार हिन्दुस्तान को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बारे में सब जानते हैं। वह भारत को बदनाम करने के लिए सब कुछ कर रहे हैं और अपनी इमेज भी खराब कर रहे हैं। दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे एआई समिट में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस द्वारा शर्टलेस प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद से भाजपा और एनडीए के नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं। भाजपा और एनडीए अब राहुल गांधी को टारगेट कर माफी मांगने की मांग कर रही है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: जो विधानसभा में बोल नहीं सके अब तक, उन्हीं बातों से तेजस्वी यादव का नीतीश-मोदी पर हमला

 केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी खूब बोले। उन्होंने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव विरोधी दल में हैं तो जाहिर सी बात है कि विरोध ही करेंगे। सरकार की तारीफ तो कर नहीं सकते हैं। रामनाथ ठाकुर ने आगे कहा कि अगर बिहार में अपराध की कोई घटना हो रही है तो कार्रवाई भी हो रही है, अपराधी जेल भी जा रहे हैं। घटना की जांच भी हो रही है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-PUSU election : छात्र संघ चुनाव स्थगित, कैंपस में अराजकता और शिक्षकों से बदसलूकी बनी वजह

बिहार सरकार में मंत्री दीपक प्रकाश ने एआई समिट को लेकर कहा कि पहले भी जब भी राहुल गांधी को मौका मिला, उन्होंने देश का नाम खराब करने की कोशिश की और अब यह सोच कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी फैल गई है। जहां भी मौका मिल रहा है, उस कोशिश में लगे रहते हैं कि कैसे भारत की छवि को धूमिल किया जाए। एआई का बहुत बड़ा आयोजन था। अगर आपको पसंद नहीं है तो इसका मतलब यह नहीं कि आप विरोध करेंगे। विपक्ष को इस समिट का सम्मान करना चाहिए। समिट में तकनीक के क्षेत्र से लोग आए थे, इस दौरान यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन निंदनीय है।
विज्ञापन


वहीं भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि मैं समझता हूं कि जिस तरह से पार्लियामेंट के अंदर उनकी लीडरशिप को मुश्किल चुनौतियों का सामना करना पड़ा और यह मजाक का विषय बन गया। इस घटना के बाद कांग्रेस पार्टी, भारत की कांग्रेस पार्टी, राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी, पूरी दुनिया में मजाक का कारण बन गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें