फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: पोस्टल बैलेट में बड़ी संख्या में वोट रद्द, दो लाख में से लगभग 24 हजार घोषित हुए अवैध

Fri, 21 Nov 2025 06:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar Polls 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में 2.01 लाख पोस्टल बैलेट में से लगभग 24 हजार अवैध पाए गए, जो कुल पोस्टल वोटों का 11.87% है। कुल मतों में नोटा को 9.10 लाख वोट मिले। कुल मतदान 67.25% रहा और महिलाओं ने बढ़ी संख्या में मतदान किया।
 
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग पटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनावों में जहां कुल वोटिंग पिछले सभी चुनावों के रिकॉर्ड को पार कर गई, वहीं पोस्टल बैलेट में बड़ी संख्या में मतपत्रों के रद्द होने का मामला सामने आया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कुल 2.01 लाख पोस्टल बैलेट में से 23,918 को अवैध घोषित कर दिया गया। यह कुल पोस्टल बैलेट का 11.87 प्रतिशत है, जो सामान्य चुनावी प्रक्रिया में अपेक्षाकृत अधिक माना जाता है।

विज्ञापन

 
कुल मतदान में 9.34 लाख वोट अवैध, NOTA को मिले 9.10 लाख वोट
राज्य में कुल 5.02 करोड़ मत पड़े, जिनमें ईवीएम और पोस्टल बैलेट दोनों शामिल हैं। इनमें से 4.93 करोड़ वोट वैध पाए गए, जबकि 9.34 लाख वोट अवैध की श्रेणी में आए। इसी दौरान नोटा का विकल्प चुनने वाले मतदाताओं की संख्या भी उल्लेखनीय रही। ईवीएम और पोस्टल बैलेट मिलाकर कुल 9.10 लाख मतदाताओं ने उपरोक्त में से कोई नहीं का विकल्प चुना, जो कुल मतों का 1.81 प्रतिशत है।
 
वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को मिली पोस्टल बैलेट सुविधा
पोस्टल बैलेट का अधिकार मुख्य रूप से 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, मतदाता सूची में पंजीकृत दिव्यांग जनों और आवश्यक सेवाओं में तैनात कर्मचारियों को दिया जाता है। इस श्रेणी के वोटों की संख्या में वृद्धि के साथ ही इनके परीक्षण के दौरान त्रुटियों के कारण रद्द होने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: नई सरकार के शपथ ग्रहण की अगली सुबह बिहार में विपक्षी दल के नेता की हत्या; मृतक पर भी दर्ज थे कई मामले
विज्ञापन

 
67.25% मतदान, महिलाओं ने बढ़त दिखाई
दो चरणों में हुए चुनाव के दौरान कुल मतदान 67.25 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो बिहार के चुनावी इतिहास में अब तक का सबसे अधिक है। राज्य के लगभग 91,000 मतदान केंद्रों पर महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक संख्या में मतदान कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें