फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: तेजस्वी यादव बोले- सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा नहीं, बल्कि यह दुर्गति यात्रा है

Tue, 07 Jan 2025 05:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर

सार

बिहार के कैमूर जिले में पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा पर तंज कसा है। तेजस्वी यादव बोले, नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा नहीं, बल्कि यह दुर्गति यात्रा है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर पहुंचे बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भभुआ परिसदन में प्रेसवार्ता किया। जहां उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार में दो-दो डिप्टी सीएम हैं। लेकिन कोई भी उनके द्वारा काम किया गया हो तो बता दें।

विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने कहा, इनके सरकार में एक बहाली भी नहीं निकलती, निकल भी रही है तो उसकी हालत देखी रहे हैं। हमारे आने से पहले सरकार में पेपर लीक जाने के बाद भी पेपर लीक छात्र आंदोलन कर रहे हैं और सरकार लाठीचार्ज कर रही है। स्टेट में यही उनके साथ में अन्याय हो रहा है। बिहार में कोई सरकार नाम की चीज नहीं रह गई है। इसलिए कहना पड़ रहा है कि माननीय मुख्यमंत्री बिहार के मौन हैं।

उन्होंने कहा कि यात्रा के नाम पर दो अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। आप कह रहे हैं कि बिहार गरीब राज्य है और दूसरी तरफ आप यात्रा पर चल रहे हैं। यह यात्रा अधिकारियों की लूट की छूट की यात्रा है। यह प्रगति यात्रा नहीं दुर्गति यात्रा है। क्यों नहीं अब भाजपा के लोग बिहार का विशेष राज्य का दर्जा दिला देते हैं। जहां बिहार में पलायन और बेरोजगारी को लेकर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें