फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तेज प्रताप पर मचे हंगामे के बीच तेजस्वी ने दिखाई चुनावी तैयारी; गठबंधन की समितियों में VIP को भी जगह

Sun, 25 May 2025 07:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar: इस समिति के साझा संकल्प पत्र उप समिति, जिसमें 14 सदस्य हैं। मीडिया और संवाद उप समिति, इसमें 13 सदस्य शामिल हैं। सोशल मीडिया उप समिति, इसमें भी 13 सदस्य हैं और चुनाव आयोग और कानून संबंधी उप समिति, जिसमें कुल 14 सदस्य हैं। ये सभी समितियां गठबंधन की चुनावी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए बनाई गई हैं।
विज्ञापन
पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी अब तेज हो गई है। इसी बीच तेज प्रताप यादव को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनावी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। 23 अप्रैल 2025 को इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति की बैठक में कई फैसले लिए गए। बैठक में तय किया गया कि समन्वय समिति के अधीन कुछ उप-समितियों का गठन किया जाएगा। ये समितियां सलाह देने का काम करेंगी और समय-समय पर अपनी रिपोर्ट समन्वय समिति के अध्यक्ष को सौंपेंगी। इस बैठक की खास बात यह रही कि इस समिति में मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा इस समिति में राजद के तीन, कांग्रेस के तीन और कम्युनिस्ट पार्टियों के सदस्य भी शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: पीएम के दौरे से पहले उपेंद्र कुशवाहा ने दिखाई राजनीतिक ताकत, बिक्रमगंज में विशाल रैली को किया संबोधित    

इसके अलावा गठबंधन ने चार और उप-समितियों का गठन किया है, जिनमें साझा संकल्प पत्र उप समिति, जिसमें 14 सदस्य हैं। मीडिया और संवाद उप समिति, इसमें 13 सदस्य शामिल हैं।सोशल मीडिया उप समिति, इसमें भी 13 सदस्य हैं और चुनाव आयोग और कानून संबंधी उप समिति, जिसमें कुल 14 सदस्य हैं। ये सभी समितियां गठबंधन की चुनावी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए बनाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें