फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: भूमि विवाद में खूनी संघर्ष का वीडियो वायरल, घटना में युवक की मौत के 30 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Sun, 28 Dec 2025 06:08 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar: रोहतास के लाला अतिमी गांव में भूमि विवाद के चलते दिनदहाड़े गोलीबारी और पत्थरबाजी हुई। उक्त मामले को लेकर बीच-बचाव करने आए युवक की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
लाठी लेकर ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के लाला अतिमी गांव में बीते शनिवार को भूमि विवाद के चलते दिनदहाड़े हुई गोलीबारी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना में बीच-बचाव करने आए एक युवक की गोली लगने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। बावजूद इसके, घटना के लगभग 30 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

गोलीबारी और पत्थरबाजी का वीडियो वायरल

विज्ञापन

लगभग तीन साल पुराने भूमि विवाद में हुई गोलीबारी और पत्थरबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में लाठी-डंडों से लैस महिलाएं और पुरुष पत्थरबाजी करते दिखाई दे रहे हैं, और इस दौरान कुछ लोग गोलीबारी भी कर रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकती, लेकिन इसे नासरीगंज थाना क्षेत्र के लाला अतिमी गांव का बताया जा रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि घटनास्थल पर लगभग 50 राउंड फायरिंग हुई और पत्थरबाजी में कई लोग घायल भी हुए। वीडियो में ताबड़तोड़ फायरिंग करते कुछ लोगों को देखा और सुना जा सकता है।

पढे़ं: सीवान के इस गांव में पीपल की जड़ से निकली चांदी की बुद्ध मूर्ति, पूजा-अर्चना शुरू; इतिहासकार क्या बोले?

विवादित भूमि पर धारा 144 लागू

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लाला अतिमी गांव में यह भूमि विवाद लंबे समय से दो पक्षों के बीच चल रहा है। मामला 2022 से न्यायालय में विचाराधीन है और विवादित भूमि पर धारा 144 भी लागू है। बावजूद इसके, एक पक्ष ने भूमि पर खेती शुरू कर दी, जिसके बाद विवाद भड़क गया। यह सवाल उठता है कि धारा 144 लागू होने के बावजूद किसी पक्ष ने भूमि पर खेती कैसे की। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन यदि सजग रहती, तो एक निर्दोष मजदूर की जान बच सकती थी और इस गोलीबारी व पत्थरबाजी जैसी घटना भी नहीं होती। वायरल वीडियो ने पुलिस की कार्रवाई और प्रशासन की सख्ती पर भी सवाल खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें