फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ चरणों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बिहार पुलिस ने कसी कमर

Wed, 17 Feb 2021 04:20 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, पटना
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बिहार में नौ चरणों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बिहार पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस ने पूरी तरह से कमर कस ली है। नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों पर एक आठ व सामान्य मतदान केंद्र पर एक तीन का सशस्त्र बल तैनात किया जाएगा।

विज्ञापन


मतदान के दिन नक्सल प्रभावित क्षेत्र के थानों में अलग से सशस्त्र बल की तैनाती की जाएगी। चुनाव में  सुरक्षा व्यवस्था से  संबंधित जिला ब्लॉक की  संख्या से संबंधित रिपोर्ट मांगी गई है। हालांकि अभी राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से घोषणा नहीं  हुई है, लेकिन पुलिस मुख्यालय पंचायत चुनाव नौ चरणों में होने की संभावना के साथ जरूरी तैयारियों में जुटा है।

पंचायत चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिलों से सुरक्षा बलों की आवश्यकता से संबंधित रिपोर्ट की मांग की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारियों से पूछा गया है कि उनके जिले में प्रखंडवार मतदाताओं की संख्या क्या है व मतदान भवनों की संख्या कितनी है। इसके अलावा पंचायत चुनाव के लिए बनाए जाने वाले वज्रगृह मतगणना केंद्र के अलावा सुरक्षित ईवीएम की संख्या व कलस्टर सेंटर की संख्या की जानकारी देने को कहा है।
विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय की ओर से राज्य  निर्वाचन आयोग के सचिव से कहा गया है कि पंचायत चुनाव में प्रतिनियुक्त होने वाले गृह रक्षकों को अपने गृह प्रखंड में तैनात नहीं किया जाए। इसके अलावा ईवीएम कोषांग व वज्रगृह की सुरक्षा के लिए अलग से बलों की तैनाती करनी है। यदि नौ चरणों में चुनाव संपन्न होते हैं तो इन जरूरतों के अनुसार बलों की आवश्यकता का आकलन कर लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें