पटना के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में मोकामा नगर परिषद के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से सीधे टाल क्षेत्र में छोड़े जा रहे पानी के कारण सैकड़ों बीघा में लगी फसल डूब चुकी है। किसानों गुहार लगाकर थक गए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद शुक्रवार को किसान उग्र हो उठे और पटना से बेगूसराय जाने वाली सड़क (NH-31, NH-31A) नई सिक्स लेन पुल (ओंटा-सिमरिया) सहित राजेंद्र सेतु पर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया। करीब सभी मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पटना से बेगूसराय जाने और आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण राहगीर परेशान हैं। गुस्साए किसान सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं।