फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police : अवैध बालू खनन पर पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एके-47 के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

Sun, 24 Aug 2025 07:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना सिटी

सार

Bihar : पुलिस पहले से सचेत थी। पुलिस योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर रही थी। इसी का नतीजा था कि पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एके-47 भी बरामद किया है। 
विज्ञापन
AK-47 के साथ गिरफ्तार अपराधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एके-47, एक 315 बोर की राइफल और 160 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों में डोरीगंज निवासी सुखराम राय का पुत्र संजय राय, पालीगंज थाना क्षेत्र के जलपुरा निवासी राजनंदन सिंह का पुत्र संजय कुमार सिंह, गौरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया निवासी राजेश्वर राय का पुत्र अजीत कुमार और भोजपुर जिला के शिवगंज निवासी विकास प्रसाद का पुत्र यश कुमार शामिल है।  

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police : एक ही थाना के पांच पुलिसकर्मी पर गिर गई गाज, चौकीदार का बेटा गिरफ्तार; एसपी ने की है कार्रवाई

इस संबंध में पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध बालू खनन कारोबार में शामिल अपराधी नाविकों से रंगदारी वसूलने और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हैं। इस सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम चिन्हित स्थान पर पहुँच कर घेराबंदी करने लगी। पुलिस को घेराबंदी करते देख अपराधी पुलिस पर फायरिंग करने लगे। नतीजतन पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और फिर पुलिस टीम ने अपराधियों को घुटना टेकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को दी चुनौती, कहा- हिम्मत है तो देश के हर थाने में मेरे ऊपर केस दर्ज करवाओ

बिहार पुलिस की टीम ने चार अभियुक्तों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपराधियों के पास से  एके-47, एक 315 बोर की राइफल और 160 जिंदा कारतूस बरामद किए। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि इस मामले में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि कई घंटों तक चली छापेमारी में पुलिस और अपराधियो के बीच कई राउंड गोलियां चली। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें