प्रदेश में होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षा कदाचार मुक्त हो इसके लिए बिहार सरकार और बिहार पुलिस पूरी तरह तत्पर है। परीक्षा सेटरों और माफियाओं पर पुलिस की पैनी नजर है। इसी क्रम में पटना पुलिस ने आज TRE, TET, BPSC, इंजीनियरिंग और एएनएम की परीक्षाओं में सेटिंग करने वाले दो आरोपियों को दबोच लिया है। यह गिरफ्तारी जक्कनपुर थाना क्षेत्र के माधव इंटरनेशनल होटल से की गई है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Police : एक ही थाना के पांच पुलिसकर्मी पर गिर गई गाज, चौकीदार का बेटा गिरफ्तार; एसपी ने की है कार्रवाई
23 अभ्यर्थियों के मिले असली कागजात
इस संबंध में सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार का कहना है कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ जालसाज माधव इंटरनेशनल होटल में विगत दस दिनों से ठहरे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और होटल पहुँच कर उनकी घेराबंदी करने लगी। इस छापेमारी में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसके पास 23 अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्र के साथ-साथ विभिन्न बैंकों के ब्लैंक चेक और हस्ताक्षर किए गए चेक मिले हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय कुमार सिन्हा के रूप में की गई है। सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार ने आगे बताया कि गिरफ्तार अजय ने पूछताछ के दौरान सेटर उदय झा का नाम लिया। फिर अजय की निशानदेही पर टीम ने समस्तीपुर में छापेमारी की, जहां से सेटर उदय झा को गिरफ्तार किया गया है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पूर्णिया में राहुल गांधी ने वोट अधिकार यात्रा के आठवें दिन की शुरुआत की, खुद चलाई बाइक; तस्वीर
जानिये किस परीक्षा के लिए कितना लेता था रुपया
पूछताछ के दौरान अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि वह नालंदा का रहने वाला है। पहले वह शिक्षक था, लेकिन सेटरों के संपर्क में आने के बाद उसने नौकरी छोड़ दी और फिर वह भी इसी गोरखधंधा में शामिल हो गया। उसने बताया कि वह 2015 में भी पटना के गांधी मैदान थाने में एक फ्रॉड केस में गिरफ्तार हो चुका है। पूछताछ के दौरान अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बीपीएससी और इंजीनियरिंग की परीक्षा में सेटिंग के लिए वह 50 से 60 लाख, टीआरई परीक्षा के लिए 12 से 15 लाख, एएनएम परीक्षा के लिए 4 से 6 लाख और टीईटी परीक्षा के लिए लगभग 1 से 2 लाख रुपया लेता है।