जांच में जुटी बिहार पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
धर्मवीर पासवान हत्याकांड में भी आरोपी है
एसडीपीओ-1 आनंद कुमार सिंह ने बताया कि तीन जनवरी को बाढ़ थाना अंतर्गत जलगोविंद गांव में धर्मवीर पासवान की गोली मारकर हत्या की घटना हुई थी। इस मामले में एसआईटी टीम का गठन किया गया था और लगातार छापेमारी की जा रही थी। इस घटना में पूर्व में ही एक नामजद अभियुक्त धीरज कुमार की गिरफ्तारी की जा चुकी है। एसडीपीओ ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के क्रम में अप्राथमिकी अभियुक्त प्रहलाद कुमार की संलिप्तता भी पाई गई। इसी क्रम में एसटीएफ की टीम और बाढ़ थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। अपराधी के विरुद्ध पूर्व में अथमलगोला और बाढ़ थाने में चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। एफएसएल टीम को सूचित कर दिया गया है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन करेगी। धर्मवीर पासवान हत्याकांड में कुल पांच लोगों की संलिप्तता पाई गई है।