फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तिहाड़ जेल से छूटकर आए कुख्यात और एसटीएफ के बीच मुठभेड़, फायरिंग कर भाग रहा था, पुलिस ने मारी गोली

Mon, 28 Jul 2025 01:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान

सार

Siwan News: ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में अपराध चरम पर है। अपराधी पिछले एक महीने में दर्जनों हत्या और लूट जैसी घटनाओं को अपराधी अंजाम दे रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में दहशत है।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल अपराधी को अस्पताल में भर्ती करवाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीवान में कुख्यात अपराधी और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक कुख्यात पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों की टीम ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सुबह के समय जीरादेई थाना क्षेत्र के खड्गी रामपुर गांव में एसटीएफ और पुलिस ने राहुल यादव नामक अपराधी पर कार्रवाई की, जो शराब माफिया और पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।वह कई मामलों में फरार चल रहा था। पुलिस और एसटीएफ की टीम गुप्त सूचना के आधार पर जब उसके घर छापेमारी करने गई, तो उसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की और छत पर सोया हुआ था। उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जिसमें अपराधी को गोली लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

पिता ने कहा- छत पर सो रहा था, पुलिस ने मारी गोली
घायल की पहचान राहुल यादव के रूप में हुई है, जो जीरादेई थाना क्षेत्र के खड्गी रामपुर गांव का निवासी है। कुख्यात अपराधी राहुल यादव के पिता योगेंद्र यादव ने बताया कि अचानक सुबह पुलिस पहुंची और मेरा पुत्र छत पर सोया था। जैसे ही वह निकला, उसे गोली मार दी गई। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि किस मामले में पुलिस उनके यहां आई थी। उन्होंने कहा कि राहुल यादव तिहाड़ जेल में बंद था और हाल ही में जमानत पर छूटकर घर आया था।
विज्ञापन

मांझी की पार्टी के नेता का हत्यारोपी एनकाउंटर में मारा गया, STF पर फायरिंग कर भाग रहा था
विज्ञापन


एसडीपीओ बोले- पेशेवर अपराधी था

इस मामले पर मैरवा एसडीपीओ 2 गौरी कुमारी ने बातचीत में बताया कि राहुल यादव पेशेवर अपराधी है और वह शराब का भी कारोबार करता है। उस पर कई मामले दर्ज हैं और वह पहले से फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार करने के लिए हम लोग गए थे, जिसके बाद उसका इन्काउंटर हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें