छह दिन पहले बस्ती रोड स्थित गणपति ज्वेलर्स के मालिक संजय सोनी पर लूट के दौरान गोली चलाने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद मनेर थाना क्षेत्र के रतन टोला–सादिकपुर स्थित गंगा नदी के किनारे पुलिस और अपराधियों के बीच काफी देर तक भीषण मुठभेड़ हुई।
मुठभेड़ के दौरान मनेर थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार समेत पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। वहीं, दो अन्य अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे।
घायल अपराधी गिरफ्तार
फरार अपराधियों की तलाश जारी
मुठभेड़ के बाद फरार हुए दोनों अपराधियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह और दानापुर डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
थाना अध्यक्ष ने दी जानकारी
छह दिन पहले हुई थी वारदात
गौरतलब है कि 9 जनवरी को मनेर के बस्ती रोड स्थित गणपति ज्वेलर्स के मालिक संजय सोनी से लूट के दौरान बदमाशों ने गोली मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। बाद में जांच में पता चला कि बरामद बाइक राजीव नगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी, जिसका इस्तेमाल अपराधियों ने घटना को अंजाम देने में किया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।
पटना के मनेर के पास लूट में शामिल अपराधी और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान घायल अपराधी, बराम