फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गोलीबारी के मुख्य आरोपी लवकुश शर्मा ने न्यायालय में आत्मसमर्पण, 80 लाख रुपये को लेकर था विवाद

Fri, 26 Dec 2025 09:48 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

फुलवारी शरीफ मौर्य विहार में 31 अगस्त को पैसे के विवाद को लेकर हुई गोलीबारी के मुख्य आरोपी लवकुश शर्मा ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। घायल सूर्यकांत के साथ 80 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
आरोपी लवकुश शर्मा ने किया सरेंडर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पटना में फुलवारी शरीफ के मौर्य विहार कॉलोनी में 31 अगस्त 2025 को हुई गोलीबारी के मुख्य आरोपी लवकुश शर्मा ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने बताया कि फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में 31 अगस्त को पैसे के लेन-देन को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट और उसके बाद गोलीबारी हुई थी। इस घटना में सूर्यकांत को गोली लगी थी और वह घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था।

न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया

विज्ञापन

घटना के बाद फुलवारी शरीफ थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। पहले ही पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

लवकुश शर्मा उस समय फरार चल रहे थे, लेकिन पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बीच उन्होंने गुरुवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, एसपी ने बताया कि लवकुश शर्मा पर फुलवारी शरीफ, जानीपुर और नौबतपुर थाना क्षेत्रों में आधा दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Politics : बिहार चुनाव परिणाम के 42 दिन बाद कौन MLA किसके संपर्क में; विधायकों को लेकर किसका क्या दावा?

लगभग 80 लाख रुपये बकाया था
इस घटना के संबंध में सूर्यकांत के भाई राजेश कुमार ने बताया कि सूर्यकांत और लवकुश शर्मा पहले मिलकर जमीन का कारोबार करते थे। इसी दौरान दोनों के बीच पैसे को लेकर विवाद हुआ। राजेश कुमार ने बताया कि सूर्यकांत का लवकुश शर्मा के पास लगभग 80 लाख रुपये बकाया था। पैसे की मांग के लिए 31 अगस्त को सूर्यकांत लवकुश शर्मा के घर गए थे, जहाँ लवकुश शर्मा ने उन्हें पहले पीटा और फिर हथियार निकालकर गोली मार दी। गोली लगने से सूर्यकांत का पैर घायल हो गया।

घटना के बाद फुलवारी शरीफ थाने में कई लोगों को नामजद किया गया था, जिसमें मुख्य आरोपी लवकुश शर्मा भी शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें