फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार के पैरा एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन, इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते 4 मेडल

Thu, 28 May 2026 07:04 PM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित 8वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2026 में बिहार के पैरा एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 4 मेडल जीते। खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज़ मेडल हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
बिहार के पैरा एथलीट्स का जलवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में 26 से 28 मई तक आयोजित 8वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2026 में बिहार के पैरा एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 2 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज़ समेत कुल 4 मेडल अपने नाम किए।

बिहार के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

इस उपलब्धि की जानकारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने दी। उन्होंने कहा कि बिहार के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है और यह पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और उपलब्धि की सराहना की।

शैलेश कुमार और हिमांशु यादव ने जीता गोल्ड

प्रतियोगिता में शैलेश कुमार ने T42/63 कैटेगरी के हाई जंप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं हिमांशु यादव ने F63 कैटेगरी के शॉट पुट इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

अर्चना कुमारी ने जीते दो मेडल

बिहार की खिलाड़ी अर्चना कुमारी ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शॉट पुट इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने F54 कैटेगरी के डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर बिहार को गौरवान्वित किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी बनी जानलेवा! मजदूरी करते-करते सड़क किनारे गिरे शख्स की मौत, परिजनों ने कही बड़ी बात
विज्ञापन


पारा एशियन गेम्स के लिए किया क्वालीफाई

शैलेश कुमार और हिमांशु यादव ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पारा एशियन गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। यह उपलब्धि बिहार के खेल जगत के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें