फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : पटना में युवक की गला रेतकर हत्या, भाई ने कहा- पुलिस करे इसकी अच्छी तरह से जांच

Mon, 17 Nov 2025 11:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना/ मोकामा

सार

Bihar : सड़क पर एक युवक का शव पड़ा था। आसपास खून भी बिखरे पड़े थे। पहले तो पुलिस ने कहा सड़क हादसा हुआ है, बाद में पता चला, युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। अब पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत अकबरपुर गांव में एक युवक की मोबाइल शाॅप से काम कर लौटते समय गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक बाढ़ में ही मोबाइल शाॅप में काम करता था और प्रतिदिन देर रात बाइक से घर लौटता था। युवक की पहचान अकबरपुर गांव निवासी राज कांत (22) के रूप में की गई है। इस घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं और मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई  है। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई धर्मपाल कुमार उर्फ पन्ना ने बताया कि भाई के सड़क हादसे की सूचना मिली थी।  सूचना मिलते ही हमलोग घटनास्थल पर पहुंचे तो पाया कि युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मेरा भाई बाढ़ में ही मोबाइल शॉप में काम करता था, उसके साथ एक और युवक था जिसे अस्पताल ले जाया गया है। पूरा मामला संदिग्ध है। मृतक के चचेरे भाई धर्मपाल कुमार उर्फ पन्ना ने कहा कि मेरे भाई की सड़क हादसे में मौत नहीं हुई है, बल्कि उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। उसका किसी से कोई विवाद नहीं था, फिर उसकी हत्या क्यों हुई? इसकी पुलिस अच्छी तरह से जांच करे। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सभी सीसीटीवी को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें