फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार, पुलिस ने दो घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

Mon, 17 Nov 2025 09:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar News: बताया जा रहा है कि पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए 2 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अग्रिम विधिसम्मत कार्यवाई में जुटी है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदौर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर भदौर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 घंटे के भीतर ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एफएसएल की टीम को मौके से साक्ष्य संकलन हेतू बुलाया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी और किशोरी को मेडिकल हेतू अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पढे़ं: कोलकाता जाने के दौरान सड़क हादसे में ट्रक चालक की दर्दनाक मौत, गांव में छाया मातम    
विज्ञापन


एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार रात्रि करीब 10:30 बजे भदौर थाना को सूचना मिली कि एक 14-15 साल की किशोरी संदेहास्पद स्थिति में थाना क्षेत्र के आदमपुर पुल के पास टहल रही है। मौके पर पहुंचकर किशोरी से पूछताछ की गई, पूछताछ के क्रम में जानकारी मिली की खजुरार निवासी 24 वर्षीय सुकेश कुमार बहला-फुसलाकर किशोरी को अपने साथ लेकर नालंदा जिला के बिंद मोड़ लेकर गया था। जहां उसने किशोरी के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए 2 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अग्रिम विधिसम्मत कार्यवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें